script

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार हुई झमाझम बारिश, बृहस्पतिवार को भी मिलेगी राहत

locationउन्नावPublished: Sep 23, 2020 07:57:15 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

– मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार हुई झमाझम बारिश

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार हुई झमाझम बारिश

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार हुई झमाझम बारिश

उन्नाव. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आज सुबह से ही जनपद में झमाझम बारिश शुरू हो गई। जो देर शाम तक जारी रही। पुरवा, मौरावां, बांगरमऊ, बीघापुर, अचलगंज सहित जनपद के कोने-कोने में सुबह से ही बारिश का माहौल बन गया था। चारों तरफ बादल घिर आए थे। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार आज रात में भी बारिश होने की संभावना बताई जाती है।

 

बारिश से तापमान गिरा

सुबह से हो रही बारिश से दिन का तापमान 25 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं आगामी 24 सितंबर को भी बारिश होने की पूरी संभावना जताई जा रही है। बारिश के कारण उमस भरी जिंदगी से लोगों को राहत महसूस हुई। वहीं किसानों के लिए भी यह बारिश राहत बनकर बरसी। जो लगातार सितंबर महीने में सिंचाई के लिए महंगे संसाधनों पर निर्भर थे। इस संबंध में बातचीत करने पर पुरवा निवासी मोहम्मद चुनई ने बताया कि सुबह से हो रही बारिश से धान की फसल को काफी लाभ पहुंचा है। इधर तापमान गिरने से लोगों को काफी राहत महसूस हुई। आज रात और कल दिन में भी बारिश होने की संभावना बताई गई।

ट्रेंडिंग वीडियो