कानपुर में आज अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आसमान में बादल छाए रहेंगे। दोपहर में बारिश होने की संभावना है। यही स्थिति रात में भी रहेगी। जानकारी दी गई है कि रात में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश से जनजीवन प्रभावित रहेगा। 22 जनवरी शनिवार को भी बारिश होने की संभावना है। यही स्थिति रात में भी बनी रहेगी। रात में भी बारिश होगी। दिन का अधिकतम तापमान 13 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने की संभावना है। सोमवार 24 जनवरी तक इसी प्रकार के मौसम रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें
उन्नाव का का मौसम
उन्नाव में आज अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रहने की संभावना बताई गई है। आज शुक्रवार को घना कोहरा सुबह छाया हुआ है। दृश्यता काफी कम है। दिन में धुंध और धुंआ आसमान में छाया रहेगा। शनिवार 22 जनवरी को बारिश की संभावना बताई गई है। हवा भी लोगों को परेशान करेगी। रात में भी यही स्थिति रहने की जानकारी दी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 25 जनवरी तक बारिश होने की संभावना है।