scriptWeather update – आने वाले दिनों में मानसून की बारिश, लगातार सक्रिय रहने की संभावना, जाने मौसम का हाल | Weather update - Monsoon rains active continuously, know weather condition | Patrika News

Weather update – आने वाले दिनों में मानसून की बारिश, लगातार सक्रिय रहने की संभावना, जाने मौसम का हाल

locationउन्नावPublished: Jul 16, 2021 11:02:57 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, मानसून की बारिश की संभावना

Weather update - आने वाले दिनों में मानसून की बारिश, लगातार सक्रिय रहने की संभावना, जाने मौसम का हाल

Patrika

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

उन्नाव. आने वाले कुछ दिन में मानसून की बारिश का असर दिखाई पड़ेगा। जब अगले हफ्ते मानसून सक्रिय रहते हुए बरसेगा। मौसम विभाग की माने तो आगामी 18 जुलाई से बारिश की संभावना बन रही है। जो अगले 1 हफ्ते तक बना रहेगा। मानसून की बारिश से किसानों को भी लाभ पहुंचेगा। वहीं आम जनजीवन भी गर्मी और उमस से राहत महसूस करेगा।

यह भी पढ़ें

कोई पत्नी ऐसा भी करती है जैसा इन्होंने किया, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 17 जुलाई शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना है। गरज के साथ आंधी पानी की भी संभावना बताई गई है। 18 जुलाई दिन रविवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना है। इसके साथ ही गरज के साथ आंधी पानी की भी संभावना ही बताई गई है। 19 जुलाई सोमवार को रहेगी न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान भी 30 के आसपास रहेगा। मौसम विभाग की माने तो आगामी 18 जुलाई से लगातार मानसून की बारिश होगी। अनुमान है कि लगातार 6 दिन तक यह बारिश होते रहेगी। मानसून लगातार तकरी रहेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो