scriptWeather Update: मौसम विभाग की ऐसी भविष्यवाणी जो नहीं बन रही है हकीकत, गर्मी उमस से जनजीवन बेहाल | Weather update: question mark on weather department forecast | Patrika News

Weather Update: मौसम विभाग की ऐसी भविष्यवाणी जो नहीं बन रही है हकीकत, गर्मी उमस से जनजीवन बेहाल

locationउन्नावPublished: Jul 07, 2022 09:12:02 am

Submitted by:

Narendra Awasthi

मौसम विभाग बारिश की संभावना बताता है लेकिन या हकीकत नहीं बन रही है। बारिश ना होने के कारण उमर और भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। तापमान भी बढ़ रहा है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। यही स्थिति उन्नाव की रहने वाली है। जहां देश के उत्तर और पश्चिम क्षेत्रों में बारिश से हाहाकार मचा है। यहां बारिश की बूंद बूंद पानी के लिए लोग तरस रहे हैं।

Weather Update: मौसम विभाग की ऐसी भविष्यवाणी जो नहीं बन रही है हकीकत, गर्मी उमस से जनजीवन बेहाल

Weather Update: मौसम विभाग की ऐसी भविष्यवाणी जो नहीं बन रही है हकीकत, गर्मी उमस से जनजीवन बेहाल

मौसम विभाग बारिश की संभावना बताता है। लेकिन यह संभावना सच्चाई नहीं बन रही है। पिछले कई दिनों से लगातार बारिश की संभावना बताई जा रही है। लेकिन बारिश ने फिलहाल मुंह मोड़ रखा है। दिन भर तेज धूप और उमस के कारण लोग पसीना पसीना हो रहे हैं। तापमान भी 40 डिग्री के आसपास फिर पहुंच गया है। जो मानसून की पहली बारिश के दौरान 30 डिग्री के नीचे आ गया था। मौसम विभाग की माने तो आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उन्नाव में भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। बारिश दूर दूर तक नजर नहीं आ रही है। यहां का अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री के आसपास पहुंच रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर का न्यूनतम तापमान 31 डिग्री और अधिकतम 39 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बारिश की कोई संभावना नहीं है। हवा की गति लगभग 18 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच रह सकती है। आगामी 8 जुलाई को न्यूनतम तापमान 1 डिग्री बढ़कर 32 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहेगा। आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। हवा लगभग 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। शाम को आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें

1984 सिख दंगा: 38 साल बाद एसआईटी ने दो को किया गिरफ्तार, 60 की गिरफ्तारी बाकी

जाने उन्नाव का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज उन्नाव का न्यूनतम तापमान 31 डिग्री और अधिकतम 39 डिग्री रहने की संभावना है। सुबह के समय आसमान में घने बादल रहने की जानकारी मिल रही है। लेकिन दोपहर और शाम को आंशिक रूप से ही बादल दिखाई पड़ेंगे। हवा की गति भी लगभग 20 किलोमीटर रहने की संभावना है। बारिश के विषय में कोई जानकारी नहीं मिल रही है। वहीं आगामी 8 जुलाई को न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 32 डिग्री और अधिकतम 39 डिग्री रहने की संभावना है। शाम के समय आंधी पानी की संभावना नजर आ रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो