अचानक बक्से के अंदर पहुंच गए सर्दी के कपड़े एक बार फिर बाहर निकलने लगे। ठंडी हवाओं ने सर्दी का एहसास कराया। आज सुबह का तापमान लगभग 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जबकि अधिकतम 28 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। 4 मार्च को तापमान 12 से 29 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। यही स्थिति 5 मार्च को भी रहने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 6 मार्च को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। 7 मार्च को बारिश हो सकती है। जिससे सर्दी एक बार फिर वापस आ अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी।