scriptWeather update – जोरदार बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना, कैसा रहेगा आने वाला 2 दिन का मौसम | Weather update - thunderstorm and heavy rain next today weather | Patrika News

Weather update – जोरदार बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना, कैसा रहेगा आने वाला 2 दिन का मौसम

locationउन्नावPublished: Jul 30, 2021 11:36:39 am

Submitted by:

Narendra Awasthi

– मानसून की बारिश से किसानों के चेहरे पर मुस्कान है। धान के फसल के लिए किसानों के पास पर्याप्त पानी है। आने वाले 2 दिनों में और भी जोरदार बारिश की संभावना है
 

Weather update - जोरदार बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना, कैसा रहेगा आने वाला 2 दिन का मौसम

Patrika

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

उन्नाव. आने वाले 2 दिन मानसून के हिसाब से अच्छा रहेगा। जोरदार बारिश की आशंका जाहिर की गई है। मौसम विभाग की तरफ से कई जिलों के लिए ऑरेंज और एलो अलर्ट जारी किया गया है। आगामी 30 जुलाई से 1 अगस्त के बीच भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें

छात्र ने डीएम को व्हाट्सएप मैसेज कर मदद की लगाई गुहार, बोला जिंदगी भर एहसान मानूंगा, डीएम ने नहीं किया निराश

मानसून की बारिश के कारण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। तापमान में भी गिरावट दर्ज किया गया है। आज दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना बताई गई है। चारों तरफ बादल छाए हैं। देर रात गरज के साथ आंधी पानी आने की संभावना है। शनिवार 31 जुलाई को भी जोरदार बारिश होने की संभावना बताई गई है। टेंपरेचर 31 और 26 के रहने की भी संभावना है। चारों तरफ बादल छाए रहेंगे। रविवार 1 जुलाई को भी जोरदार बारिश होने की संभावना है। तापमान में कोई विशेष अंतर नहीं आएगा। लेकिन गर्मी से राहत मिलेगी। 1 जुलाई को भी जोरदार बारिश होने की संभावना है। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने 70 बाहर बाढ़ राहत केंद्र बनाए हैं। इसके साथ ही जिले में बाढ़ की स्थिति पर समीक्षा बैठक की गई। बैठक में निकल कर सामने आया कि जिले में 373 गांव बाढ़ की चपेट में आते हैं। जिसमें कुल 226337 व्यक्ति प्रभावित होने की संभावना है। डीएम ने राहत कार्य से जुड़े समस्त अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो