scriptWeather update – आंधी पानी के साथ गरज रहे हैं बादल, कैसा रहेगा रविवार तक का मौसम | Weather update - Thunderstorm, how will the weather till Sunday | Patrika News

Weather update – आंधी पानी के साथ गरज रहे हैं बादल, कैसा रहेगा रविवार तक का मौसम

locationउन्नावPublished: Jun 10, 2021 10:47:58 am

Submitted by:

Narendra Awasthi

आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज आंधी पानी वाला रहेगा, तेज धूप और उमस से मिलेगी राहत

Weather update - आंधी पानी के साथ गरज रहे हैं बादल, कैसा रहेगा रविवार तक का मौसम

Weather update – आंधी पानी के साथ गरज रहे हैं बादल, कैसा रहेगा रविवार तक का मौसम

उन्नाव. मानसून का असर दिखाई पड़ने लगा। आने वाले 3 दिनों में भी आसमान में आंधी तूफान के साथ बादल भी गरजेगें। आज सुबह से ही चारों तरफ बादल छाए हैं। जिसके कारण दिन में भी अंधेरा छाया है। तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई, बादल भी गरजे। जिससे तेज गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। वहीं दूसरी तरफ आंधी चलते बिजली गायब हो गई। फिलहाल बिजली विभाग का कोई अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है कि कितने बजे आएगी।

कैसा रहेगा आज गुरुवार का दिन

मौसम विभाग के अनुसार आज गुरुवार को दिन का तापमान 35 डिग्री और रात का तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है। जो सामान्य दिनों 4 से 5 डिग्री कम है। सवेरे गरज के साथ आंधी पानी का दौर चला, चारों तरफ अंधेरा छा गया। शाम को भी यही स्थिति बनी रहने वाली है। देर रात गरज के साथ आंधी पानी की संभावना बताई गई है।

शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना है। सवेरे गरज के साथ आंधी पानी आने की संभावना बताई गई है। धुंधला छाया रहेगा। जबकि रात को भी छिटपुट गरज के साथ आंधी पानी की संभावना बताई गई है।

शनिवार का तापमान

यही स्थिति शनिवार की भी रहने की संभावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना बताई गई है। छिटपुट गरज के साथ आंधी पानी की संभावना है। जबकि रात के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

कैसा रहेगा रविवार का दिन

रविवार 13 जून को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना बताई गई है। दोपहर के बाद गरज के साथ आंधी पानी आने की संभावना है। देर रात तक यही स्थिति बनी रहेगी। रात में भी गरज के साथ आंधी पानी आने की जानकारी दी गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो