उन्नाव

Wether update, मौसम ने बदला करवट, भारी बारिश होने की संभावना

– आज से दिन रात में आया परिवर्तन
– बुधवार की सुबह से ही मौसम ने बदला करवट
– अगले 2 दिन मिलेगी उमस से राहत
 

उन्नावSep 23, 2020 / 09:35 am

Narendra Awasthi

Whether update,

उन्नाव. आज बुधवार सुबह से ही मौसम ने करवट बदली और चारों तरफ बादल छाए हैं। भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। सितंबर महीने में लोगों को मई-जून की गर्मी का एहसास कराने के बाद मौसम करवट बदल रहा है। तापमान में भी भारी गिरावट आ रही है। सितंबर महीने में औसत तापमान 32 डिग्री यह बताने के लिए काफी है कि गुजर रहे महीने ने आम जनजीवन को किस तरह प्रभावित किया है। कोरोना काल में सितंबर महीना ने भी आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। वहीं दूसरी तरफ आज दिन रात बराबर होने की जानकारी मौसम विभाग द्वारा दी गई है।

 

मौसम हुआ सुहाना

आगामी 2 दिन भारी बारिश के साथ आंधी बिजली चमकने की संभावना व्यक्त की जा रही है तापमान भी गिरकर अधिकतम 29 और न्यूनतम 25 डिग्री रहने की संभावना है बृहस्पतिवार को तापमान में और गिरावट आएगी जो 24 डिग्री तक पहुंच जाएगी। वहीं शुक्रवार का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है शनिवार को तापमान 36 और 26 डिग्री के बीच रहने की संभावना बताई गई है। किसानों को धान की फसल के लिए जल की सबसे ज्यादा हो सकता है यदि बारिश नहीं होती है तो धान की फसल भी खराब हो सकती है। सितंबर महीना सूखा होने के कारण किसान सर पकड़ने को मजबूर है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार आज दिन रात 12 – 12 घंटे के होंगे कारण के संबंध में उन्होंने बताया कि ब्रह्मांड में सुर अपने पद पर चक्कर लगाता है। आज 23 सितंबर को पृथ्वी की भूमध्य रेखा और सूर्य सीधी रेखा में आ जाते हैं। जिससे दिन और रात बराबर होते हैं ।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.