scriptप्रियंका को लेकर कांग्रेसियों का बड़ा बयान- अगर यह अपराध है तो हम यह अपराध करते रहेंगे | Why did the Congressmen say - we will continue to commit this crime | Patrika News
उन्नाव

प्रियंका को लेकर कांग्रेसियों का बड़ा बयान- अगर यह अपराध है तो हम यह अपराध करते रहेंगे

– चुनार में प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेसियों में गुस्सा दूसरे दिन भी जारी
– प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी को कांग्रेसियों ने लोकतंत्र की हत्या बताया
– बोले गरीबों की आवाज उठाना अपराध है तो यह अपराध करते रहेंगे

उन्नावJul 20, 2019 / 08:36 pm

Narendra Awasthi

प्रियंका गांधी

प्रियंका को लेकर कांग्रेसियों का बड़ा बयान- हम यह अपराध करते रहेंगे

उन्नाव. सोनभद्र जिले के आदिवासी नरसंहार में पीड़ितों से मिलने जाने पर योगी सरकार द्वारा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को चुनार में गिरफ्तार किये जाने के विरोध में आज ही जिले के कांग्रेसियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ जिले भर के कांग्रेसी आज जिला कांग्रेस कमेटी के बाहर एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गये।

सरकार जनता की आवाज उठाने वालों का शोषण कर रही

धरने की अध्यक्षता करते हुये जिलाध्यक्ष डा. सूर्य नारायण यादव ने प्रियंका गांधी वाड्रा को गिरफ्तार किये जाने पर विरोध किये जाने पर रोष व्यक्त करते हुये कहा कि आज इस सरकार ने यह सिद्ध कर दिया है कि प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या उसके द्वारा कर दी गई है। जिस तरह सोनभद्र में आदिवासी नरसंहार हुआ है। उससे प्रदेश में अपराधियों का हौसला इतना बुलंद है कि वह चाहे पुलिस हो या आम गरीब, किसी की भी जब चाहे हत्या कर देगे और यह सरकार जनता की आवाज उठाने वालों का शोषण करेगी। गरीबों के हमदर्द बनने वाले दलों के खिलाफ फर्जी तरीके कानूनी कार्यवाही करेगी।

गरीबों की आवाज उठाना अपराध है तो हम अपराध करते रहेंगे

कांग्रेस के पूर्व ब्लाक प्रमुख व जिला उपाध्यक्ष कृष्णपाल यादव ने भारी नाराजगी जताते हुये कहा कि इसके पहले भी सरकारें रही हैं। गरीबों, मजलूमों किसानों की आवाज उठाने वाले समय-समय पर आवाज उठाते रहे हैं। यही हमारा लोकतंत्र है। लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार ने सोनभद्र में हुये दिल दहला देने वाले नरसंहार में पीड़ित परिवारों को अपनी संवेदना देने के लिये कांग्रेस की हमारी नेता प्रियंका गांधी को रास्ते में जिस तरह गिरफ्तार कर बन्द किया गया। जैसे उन्होंने बहुत बड़ा कोई अपराध किया हो। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सरकार को यह लगता है कि गरीबों किसानों मजलूमों की आवाज उठाने का अपराध प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने किया है तो मै सरकार को बताना चाहता हूं कि लोकतंत्र में गरीबों की आवाज उठाने का अपराध हम करते रहेंगे। धरने में प्रदेश महासचिव वीरप्रताप सिंह, कृष्णपाल सिंह यादव, दिनेश शुक्ला, शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला, डा. नेहा पाण्डेय, प्रवक्ता अजय श्रीवास्तव, सै. इरफान, संजय निगम, कमल तिवारी, राजीव रतन राजवंशी, फैज हसन, अमन मिर्जा, एड अरशद जमील, प्रदीप अवस्थी, आशुतोष शर्मा, राम किशोर पाल, विश्वास निगम, राज कुमार लोधी, छबिनाथ लोधी आदि लोग उपस्थित थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो