scriptपति की हत्या कर शव को आंगन में दफन कर दिया पत्नी के चेहरे पर शिकन तक नहीं | Wife killing husband buried dead body in ground | Patrika News

पति की हत्या कर शव को आंगन में दफन कर दिया पत्नी के चेहरे पर शिकन तक नहीं

locationउन्नावPublished: Jul 01, 2022 06:19:29 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

पत्नी द्वारा पति की हत्या कर शव को आंगन में दफन कर दिए जाने का मामला सामने आया है। पत्नी ने बताया कि पति शराब पीकर रोज रोज लड़ाई करता था। लड़ाई झगड़ा के दौरान गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई है। 25 जून से गायब युवक का शव आज को मिला। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। एसपी ने कहा पत्नी की निशानदेही पर 100 को बरामद कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।

पति की हत्या कर शव को आंगन में दफन कर दिया पत्नी के चेहरे पर शिकन तक नहीं

पति की हत्या कर शव को आंगन में दफन कर दिया पत्नी के चेहरे पर शिकन तक नहीं,,,पति की हत्या कर शव को आंगन में दफन कर दिया पत्नी के चेहरे पर शिकन तक नहीं,पति की हत्या कर शव को आंगन में दफन कर दिया पत्नी के चेहरे पर शिकन तक नहीं

अपने ससुराल आए पति की पत्नी ने हत्या कर शव को आंगन में ही गड्ढा खोदकर गाड़ दिया। जब लड़का काफी दिनों तक अपने घर नहीं पहुंचा तो माने उसकी खोज करना शुरू किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई इस संबंध में उन्होंने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बेटे के गायब होने की जानकारी दी सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ससुराल जाकर पूछताछ की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई इसके बाद पुलिस ने शक्ति की तो पत्नी ने पूरा घटनाक्रम बयान किया और बोली उसे मारकर आंगन में 4 फीट गड्ढे में गाड़ दिया गया है मौत की जानकारी मिलते ही युवक के घर में कोहराम मच गया। पत्नी की निशानदेही पर पुलिस ने शव को जमीन के अंदर से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है कि उसके साथ और कौन घटना में शामिल था।

पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी ने बताया

पुरवा कोतवाली क्षेत्र के मंगत खेड़ा निवासी सुमित्रा देवी ने बीते 25 जून को पुरवा में प्रार्थना पत्र देकर बेटे के लापता होने की जानकारी दी थी कि उनका बेटा ओमप्रकाश घर से कहीं चला गया है। सुमित्रा देवी की सूचना पर पुलिस युवक को खोज रही थी। लेकिन जानकारी नहीं मिल पाई । इधर पुलिस ने जब ससुराल वालों पर सख्ती की तो पत्नी सावित्री टूट गई और घटनाक्रम की जानकारी देने लगी। उसने बताया कि उसका पति शराब पीता था। रोज माता-पिता और लड़ाई झगड़ा करता था। मारपीट के दौरान पिटाई से मौत हो गई है। उसकी मौत के बाद शव को घर के आंगन में गड्ढा खोदकर उसी में गाड़ दिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो