script

सजी-धजी महिला को इस हालत में जिसने भी देखा, उड़ गए उसके होश, फिर हाथ पर पड़ी नजर तो…

locationउन्नावPublished: May 17, 2018 01:07:46 pm

इस महिला के हाथ में छिपा था ऐसा राज कि…

Woman dead body found in Unnao UP news

सजी-धजी महिला को इस हालत में जिसने भी देखा, उड़ गए उसके होश, फिर हाथ पर पड़ी नजर तो…

उन्नाव. लखनऊ कानपुर के बीच स्थित उन्नाव पिस-ही नहीं रहा है बल्कि अपराधियों के लिए शव को फेंककर निकल जाने का सुरक्षित पनाहगाह भी बनता जा रहा है। अपराधी हत्या करके शव को ऐसे फंस जाते हैं जैसे चलती गाड़ी से कोई डिस्पोजल फेंककर निकल जाता है। बाद में पुलिस सूचना-पट्ट पर एक सूचना अंकित कर देती है और लोगों से इस विषय में शिनाख्त होने पर जानकारी देने की गुहार लगाती है। यदि किसी से जानकारी मिल गई। तब तो ठीक है वरना पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती है। इसके पहले भी कई महिलाओं के शव जनपद सीमा के अंदर मिल चुके हैं। जिनमें किसी का भी खुलासा नहीं हुआ है। बड़े बड़े दावे करने वाले जनपद के पुलिस के लिए किसी परिवार के सदस्य का इस तरह से गायब होने के बाद उस परिवार पर क्या बीतती होगी से कोई मतलब नहीं है। पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठे रहती है। उन्नाव पुलिस उन्हीं मामलों में हाथ डालती है।जहां से उनको वाहवाही लूटने का मौका मिलता दिखाई पड़ता है। यही कारण है कि सदर कोतवाली, असोहा थाना, और अब बीघापुर थाना में महिलाओं के मिले शव का खुलासा पुलिस नहीं कर पा रही है।
अज्ञात महिला का मिला शव

बीघापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाण्डेपुर से अदनखेड़ा जाने वाले मार्ग पर स्थित पुल के नीचे एक अज्ञात महिला का शव मिला। महिला का शव बड़े होने की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। महिला का शव क्षत विक्षत था। उसे बुरी तरीके से मारा गया था। बीघापुर थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच है। वह हरे रंग की साड़ी व हरे रंग का ब्लाऊज पहने हुए है। जिसके दाहिने हाथ पर ‘सर्वेश कुमकुम’ गुदा हुआ है। थानाध्यक्ष ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि जिस किसी के पास भी संबंधित महिला के विषय में कोई जानकारी है तो वह बीघापुर थाना पुलिस से संपर्क कर सकता है। महिला का जबड़ा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। माथे में बिंदी और मांग भरी है। नाक में सोने की कील भी पहने हैं, पैरों में पायल भी है। बाएं हाथ में हरे रंग की चूड़ी भी पहने हैं। लेकिन दाहिना हाथ पूरी तरीके से खाली है। जिससे यह पता चलता है की महिला को बहुत बुरी तरीके से मारा गया है। जिससे उसकी एक हाथ की चूड़ियां टूट गई। महिला की पहचान छुपाने के लिए शव को जलाने का भी प्रयास किया गया। शादीशुदा महिला की हत्या क्यों की गई यह यक्ष प्रश्न है।

ट्रेंडिंग वीडियो