scriptदुष्कर्म में सफलता न मिलने पर पहचान छुपाने के लिए की विवाहिता की हत्या | woman raped and murdered in unnao | Patrika News

दुष्कर्म में सफलता न मिलने पर पहचान छुपाने के लिए की विवाहिता की हत्या

locationउन्नावPublished: May 11, 2018 12:46:29 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

पुलिस ने मृतका के देवर और भतीजे को उठाया

unnao
उन्नाव. विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटनास्थल पर महिला के साथ झड़प होने के प्रमाण मिलते हैं। जिससे मामला गंभीर बन जाता है। चर्चा है कि दुष्कर्म में विफल रहने के बाद किसी जान पहचान वाले ने अपनी पहचान छुपाने के लिए हत्या कर दी। सूचना पाकर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। क्षेत्राधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
उन्होंने फील्ड यूनिट टीम को मौके पर बुलाकर जांच कराया। खोजी कुत्ते भी बुलाए गए। लेकिन कोई विशेष लाभ नहीं मिला। इधर पुलिस ने घटना में गांव के ही 2 लोगों को उठाया है। जिसमें एक मृतका का देवर व दूसरा भतीजा शामिल है। जिनकी पृष्ठभूमि अपराधिक है और जेल तक की यात्रा कर चुके हैं। घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मिश्रा के पति ने बताया कि उसकी पत्नी खाना देकर वापस शौच क्रिया के लिए गई थी। जहां उसके हत्या होने की खबर मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हसनगंज थाना क्षेत्र के देगापुर की घटना

घटना हसनगंज थाना क्षेत्र के देगापुर गांव की है। खेत में काम कर रहे किशनपाल को उसकी पत्नी शांति देवी (35) खाना देने गई थी। जहां से वह किशनपाल से शौच क्रिया के लिए जाने को कह कर निकली थी। थोड़ी देर बाद गांव के ही रहने वाले किशोर ने पंचायत भवन के पीछे बने कोठरी में औरत का रक्त रंजित शव पड़ा देखा।
अपने गांव वालों को इसकी जानकारी दी। शव पड़े होने की खबर जंगल में आग की तरह गांव में फैल गई। मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। शव शांति देवी का था। जो अपने पति किशनपाल को खाना देकर वापस जा रही थी। किशन पाल ने बताया कि उसकी पत्नी शांति देवी खेत में खाना देकर शौच क्रिया के लिए कह कर निकली थी।
जहां उसकी हत्या कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शांति देवी की चप्पलें दूर-दूर पड़ी थी और पास ही खून से सना डंडा भी पड़ा था। ग्रामीणों का कहना था कि दुष्कर्मी शांति देवी के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास कर रहे हो। जिसका विरोध करने पर हत्या की गई और शव को कोटरी में डालकर भाग गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी हसनगंज भीम कुमार गौतम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट टीम को भी मौके पर बुलाया गया। खोजी कुत्ते को भी दौड़ाया गया। लेकिन कोई विशेष सफलता नहीं मिल सकी।
बच्चों का रो रो कर बुरा हाल

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका की एक 13 साल की बेटी कोमल और 6 साल की मुस्कान है। जो अपने पिता से लिपट कर रो रही थी। हसनगंज थाना पुलिस ने मृतका के देवर दुलारे और भतीजे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर दुलारे अपना मकान बनवा रहा था। जिसकी छत डालने के लिए बल्लिया यूकेलिप्टस की लगाई गई थी और घटनास्थल पर मिला खून से सना डंडा भी यूकेलिप्टस का ही था। वही मृतका के भतीजे के संबंध में बताया गया कि मृतका का भतीजा सरवन दुष्कर्म के आरोप में जेल जा चुका है। दोनों से पुलिस पूछताछ के लिए लाई है। क्षेत्राधिकारी हसनगंज व थाना प्रभारी ने मृतक परिजनों को ढांढस बंधाया कहा शीघ्र ही मामले का होगा खुलासा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो