उन्नावPublished: Oct 24, 2022 07:12:25 pm
Narendra Awasthi
अवैध कट्टे से फायरिंग कर रहे युवक को रोकना महिला को उस समय भारी पड़ गया। जब महिला को ही उसने गोली मार दी जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
कट्टे से अवैध फायरिंग कर रहा युवक को रोकना महिला को भारी पड़ गया। जब उसने महिला पर गोली चला दी। महिला को गोली लगते ही मौके पर हड़कंप गया। संजोग रहा की गोली महिला के पैर में लगी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में घायल महिला के पुत्र ने बताया कि नीचे घर के सामने कट्टे से फायरिंग कर रहा था। जिस पर उसे मना किया गया। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देकर विधिक कार्रवाई करने की मांग की है। परिजन ने बताया कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।