scriptमौसम अपडेट आसमान से बरस रही आग, तापमान भी बड़ा, उमस से लोगों का जीना दुश्वार | weather update - weather next 4 days | Patrika News

मौसम अपडेट आसमान से बरस रही आग, तापमान भी बड़ा, उमस से लोगों का जीना दुश्वार

locationउन्नावPublished: Jul 01, 2021 04:34:21 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

आने वाले दिनों में भी राहत या बारिश की उम्मीद नहीं

मौसम अपडेट आसमान से बरस रही आग, तापमान भी बड़ा, उमस से लोगों का जीना दुश्वार

Patrika

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

उन्नाव. आसमान से बरस रही आग से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है, लू की लपटों के बीच उमस झुलसाने का काम कर रही है। तापमान लगातार 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मानसून की बारिश भी धोखा दे रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में भी राहत मिलने की संभावना कम है। आज दिन का तापमान 40 डिग्री के आसपास है।

मानसून दे रहा धोखा

जेठ की गर्मी के बाद आषाढ़ में मानसून की अनियमित के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। आज बृहस्पतिवार को मौसम में काफी गर्मी है। गांधीनगर निवासी श्याम सिंह ने बताया कि अब तो पंखा और कूलर भी जवाब दे रहे हैं। दिवाले गरमा गई हैं। आसमान में बादल के कहीं दर्शन नहीं हो रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार पछिया हवा चलने के कारण गर्मी बढ़ रही। निकट भविष्य में बरसात की कोई गुंजाइश भी नहीं है। बीते 5 दिनों के तापमान पर नजर डाला गया है तो 26 जून को अधिकतम तापमान 36 डिग्री, 27 जून को 38 डिग्री, 28 जून को 37 डिग्री, 29 जून को 40 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि विगत बुधवार को 42 डिग्री तापमान रहा। दिन में पड़ रही धूप का असर रात में भी दिखाई पड़ रहा है। रात का तापमान भी 31 डिग्री के आसपास रह रहा है।

आने वाले 4 दिन का मौसम

आज तापमान 40 से 30 डिग्री रहने के बीच संभावना है। जब 2 जुलाई को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 30 डिग्री रहने की संभावना बताई गई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 3 जुलाई को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 20 डिग्री और 4 जुलाई को अधिकतम तापमान 40 व 29 डिग्री रहने की संभावना बताई गई है। आने वाले 4 दिनों में लगातार बादल छाए रहेंगे लेकिन पानी की वर्षा की संभावना काफी कम है।

ट्रेंडिंग वीडियो