scriptउत्तराखंड में 27 सौ कर्मियों को जल्द मिलेगी पुरानी पेंशन  | Patrika News
यूपी न्यूज

उत्तराखंड में 27 सौ कर्मियों को जल्द मिलेगी पुरानी पेंशन 

केंद्र सरकार ने जनवरी 2005 के बाद भर्ती कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना से हटा दिया था। राज्य में अक्तूबर 2005 से व्यवस्था लागू की गई थी। विभिन्न कर्मचारी संगठनों का कहना है कि रिटायरमेंट के बाद नई योजना की पेंशन से घर का खर्चा चलाना दूभर है। कोषागार निदेशक डीसी लोहानी के मुताबिक 2700 […]

लखनऊApr 28, 2024 / 04:32 pm

Naveen Bhatt

Work related to old pension has intensified in Uttarakhand Treasury Directorate

उत्तराखंड कोषागार निदेशालय में पुरानी पेंशन से संबंधित कार्य तेज हो गए हैं

केंद्र सरकार ने जनवरी 2005 के बाद भर्ती कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना से हटा दिया था। राज्य में अक्तूबर 2005 से व्यवस्था लागू की गई थी। विभिन्न कर्मचारी संगठनों का कहना है कि रिटायरमेंट के बाद नई योजना की पेंशन से घर का खर्चा चलाना दूभर है। कोषागार निदेशक डीसी लोहानी के मुताबिक 2700 प्रकरणों की जांच चल रही है। जल्द ही प्रशासकीय विभागों को ये प्रस्ताव वापस दिए जाएंगे, जिससे उन्हें पुरानी पेंशन का लाभ मिल सके। इसके अलावा अपर निजी संवर्ग को पुरानी पेंशन का लाभ देने के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

कार्मिकों की पात्रता सूची तैयार

परिवहन विभाग ने सुगम से दुर्गम और दुर्गम से सुगम में ट्रांसफर के लिए पात्र अधिकारी और कर्मचारी की सूची तैयार कर दी है। इसमें दो आरटीओ, नौ एआरटीओ और 26 परिवहन कर अधिकारी-2 ट्रांसफर के लिए पात्र हैं। परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी के मुताबिक ट्रांसफर की प्रक्रिया चल रही है। पात्रता सूची तैयार की गई है। इसके बाद कमेटी के निर्णय के बाद ट्रांसफर की अंतिम सूची की तैयार की जाएगी।

Home / UP News / उत्तराखंड में 27 सौ कर्मियों को जल्द मिलेगी पुरानी पेंशन 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो