script

अखिलेश यादव ने गठबंधन के प्रश्न पर किया जवाबी सवाल- कौन हैं ये राजा भैया

locationप्रयागराजPublished: Nov 28, 2021 10:54:00 pm

Submitted by:

Sumit Yadav

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को निजी कार्यक्रम में शिरकत करने प्रतापगढ़ पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए सपा अध्यक्ष ने भाजाप पर जमकर निशाना साधा। वहीं दूसरी ओर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के प्रश्न पर किया जवाबी सवाल कहा- कौन हैं ये राजा भैया….

अखिलेश यादव ने गठबंधन के प्रश्न पर किया जवाबी सवाल- कौन हैं ये राजा भैया

अखिलेश यादव ने गठबंधन के प्रश्न पर किया जवाबी सवाल- कौन हैं ये राजा भैया

प्रयागराज- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को निजी कार्यक्रम में शिरकत करने प्रतापगढ़ पहुंचे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार में युवाओं को सिर्फ बेरोजगारी मिली है। आने वाले समय में बेरोजगार युवा और नौजवान सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। वहीं राजा भैया से गठबंधन के प्रश्न पर जवाबी सवाल करते हुए कहा कि कौन हैं ये राजा भैया।

भाजपा सरकार के समय हो रहे हैं पेपर लीक

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में इसी तरह से पेपर लीक हो रहे हैं। यूपी में बेरोजगार और नौजवान युवा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगी। भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा युवा बेरोजगार हुए हैं। भाजपा सरकार में हत्या जैसी घटनाएं बढ़ी है और यूपी सरकार में अपराध का ग्राफ बढ़ा है।
योगी राज में समाजवादी कार्यकताओं पर हो रहे हैं जुर्म

अखिलेश यादव ने कहा प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष को फर्जी मुकदमा लादकर जेल भेजा गया है। हम समाजवादी को न्यायालय पर भरोसा है और बहुत जल्द न्याय मिलेगा। यूपी के सभी जिलों में समाजवादी कार्यकताओं पर फर्जी तरीके से मुकदमा लिखाया जा रहा है। उपी की जनता अब 2022 में भाजपा को जड़ से सफाया करने का काम करेगी।
कौन हैं ये राजा भैया

समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राजा भैया से गठबंधन के प्रश्न को नजरअंदाज करते हुए कहा कि ये कौन हैं राजा भैया। 2022 में भाजपा का सफाया हो रहा और समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार बन रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो