scriptअखिलेश यादव की दिखी दीवानगी, समाजवादी पार्टी के रंग में छपवाया शादी का कार्ड | Akhilesh Yadav's madness was seen, Wedding card printed in the colors | Patrika News

अखिलेश यादव की दिखी दीवानगी, समाजवादी पार्टी के रंग में छपवाया शादी का कार्ड

locationप्रयागराजPublished: Nov 24, 2021 12:11:07 pm

Submitted by:

Sumit Yadav

कुछ इसी तरह से यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है। तो वहीं राजनीतिक दलों से जुड़े कार्यकर्ता भी अलग अलग तरीके से अपनी निष्ठा और समर्पण भी पार्टियों के प्रति जता रहे हैं। संगम नगरी प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के एक कार्यकर्ता ने अपनी बहन की शादी का कार्ड न केवल समाजवादी पार्टी के रंग में छपवाया है बल्कि इसके साथ ही साथ इस पर भगवान कृष्ण और राधा की तस्वीर के साथ सपा मुखिया अखिलेश यादव की भी तस्वीर छपवायी है। वहीं इसमें 2022 में यूपी में साइकिल का भी संदेश है।

अखिलेश यादव की दिखी दीवानगी, समाजवादी पार्टी के रंग में छपवाया शादी का कार्ड

अखिलेश यादव की दिखी दीवानगी, समाजवादी पार्टी के रंग में छपवाया शादी का कार्ड,अखिलेश यादव की दिखी दीवानगी, समाजवादी पार्टी के रंग में छपवाया शादी का कार्ड,अखिलेश यादव की दिखी दीवानगी, समाजवादी पार्टी के रंग में छपवाया शादी का कार्ड

प्रयागराज: यूपी में सपा मुखिया अखिलेश यादव के आप को अलग-अलग तरीके के फैंस देखने को मिलेंगे। कोई 365 समाजवादी रंग में दिखता है तो कोई सपा के रंग में अंगवस्त्र धारण किये दिन गुजरता है। कुछ इसी तरह से यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है। तो वहीं राजनीतिक दलों से जुड़े कार्यकर्ता भी अलग अलग तरीके से अपनी निष्ठा और समर्पण भी पार्टियों के प्रति जता रहे हैं। संगम नगरी प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के एक कार्यकर्ता ने अपनी बहन की शादी का कार्ड न केवल समाजवादी पार्टी के रंग में छपवाया है बल्कि इसके साथ ही साथ इस पर भगवान कृष्ण और राधा की तस्वीर के साथ सपा मुखिया अखिलेश यादव की भी तस्वीर छपवायी है। वहीं इसमें 2022 में यूपी में साइकिल का भी संदेश है। कार्ड पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्लोगन भी लिखा हुआ है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ने अपने बहन की शादी के लिए यह कार्ड छपवाया है। यह कार्ड संगमनगरी और प्रदेश के लोगों के बीच खासी चर्चा का सबब बना हुआ है। पेश है पत्रिका उत्तरप्रदेश की खास रिपोर्ट….
चुनावी रंग से रंगा है शादी का कार्ड

यूपी विधानसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में कार्यकर्ता मतदाओं को जागरूक करने के लिए कई तरीका अपना रहे है। ऐसे में यह शादी का कार्ड कोई आम कार्ड नहीं है बल्कि यह चुनावी दंगल का निमंत्रण पत्र है। शादी का कार्ड पूरी तरह से चुनावी रंग में रंगा हुआ है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता इंजीनियर चंद्र शेन सिंह यादव ने अपनी बहन की शादी का कार्ड समाजवादी पार्टी के रंग हरे और लाल रंग में छपवाया है। यमुना पार कौंधियारा थाना क्षेत्र के खुल्ली बैरी जुगुल का पूरा गांव के रहने वाले इंजीनियर चंद्रशेन सिंह यादव की बहन रबिता यादव की शादी 28 नवंबर रविवार को है। उन्होंने अपनी बहन की शादी का कार्ड न केवल समाजवादी पार्टी के रंग में छपवाया है।
अखिलेश यादव और भगवान कृष्ण की छपवाई तस्वीर

शादी के कार्ड पर भगवान राधा कृष्ण के साथ ही पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की तस्वीर भी छपवायी है। जिस पर यह स्लोगन लिखा है… टूट गई विकास की डोर लौट चलें अखिलेश की ओर।… इसके साथ ही साथ इस कार्ड पर समाजवादी पार्टी का चुनाव चिन्ह साइकिल का निशान बना हुआ है। शादी के कार्ड के आखिरी पृष्ठ पर भी अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ मिशन 2022 आओ चलें अखिलेश की ओर का संदेश लिखा गया है। कार्ड के जरिए लोगों से 2022 में यूपी में समाजवादी सरकार को लाने की अपील की गई है।
कार्ड से दिया जनता को संदेश

इंजीनियर चंद्रसेन सिंह यादव ने कहा कि वे खुद इंजीनियर है और अखिलेश यादव भी इंजीनियर हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में बहुत अच्छे विकास कार्य किए हैं। जिनके कार्यकाल से वह बहुत प्रभावित प्रभावित हैं, इसी के चलते 2022 में उन्हें सपोर्ट करने के लिए बहन की शादी का कार्ड न केवल समाजवादी पार्टी के रंग में छपवाया है, बल्कि लोगों से भी कार्ड के माध्यम से अपील कर रहे हैं कि वह भी अखिलेश यादव को ही वोट करें, ताकि समाजवादी की सरकार सूबे में बन सके।
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष योगेश चंद्र यादव शादी के इस कार्ड को अपने नेता अखिलेश यादव के प्रति सपा कार्यकर्ता की आस्था और निष्ठा बता रहे हैं। सपा जिलाध्यक्ष दावा कर रहे हैं कि जिस तरह से लोगों की भावनाएं हैं 2022 में सपा की ही सूबे में सरकार बनेगी।
चुनावी रंग में रंगेगा शादी का टेंट

माहौल में समाजवादी पार्टी के के रंग में रंगा यह शादी का कार्ड लोगों के बीच खासी चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि समाजवादी पार्टी को इसका कितना फायदा मिलेगा यह तो आने वाला वक्त बताएगा। लेकिन सपा के रंग में कार्ड छपवाने वाले इंजीनियर चंद्रशेन सिंह यादव ने कहा कि 28 नवम्बर को शादी के दिन टेंट और अन्य तैयारियां भी समाजवादी रंग में ही रंगी नजर आएंगी। इसके साथ शादी का मंड़प भी समाजवादी रंग में सजेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो