यूपी न्यूज

अमृत महोत्सवः 15 अगस्त के महापर्व पर आजादी का जबरदस्त उत्साह, देखिए मनमोहक दृश्य

5 Photos
Published: August 14, 2022 02:25:42 pm
1/5

अमृत महोत्सव के रिहर्सल में महिलाओं ने घूंघट में नृत्य किया। इसे देखने के लिए आस-पास लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घूंघट डाल कर बेहतरीन नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में लोगों के लिए ये आकर्षण के केंद्र होगा।

2/5

15 अगस्त के पहले लखनऊ में पुलिस कर्मियों ने परेड कर रिहर्सल किया। वैसे तो 15 अगस्त पर हर साल परेड होती है। लेकिन आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर इस बार खास कार्यक्रम भी रखे गए हैं।

3/5

आजादी के अमृत महोत्सव पर स्पेशल कार्यक्रम भी आयोजित हो रहे हैं। इसमें अलग तरह के वेशभूषा में युवकों ने बैठकर डांडिया प्रस्तुत कर मनमोह लिया। डांडिया की खनक ने लोगों को आकर्षित किया।

4/5

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 15 अगस्त के खास मौके पर अनोखी कलाओं का संगम देखने को मिलेगा। इसी में युवक लाठियों के सहारे चलकर अपनी कला का बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

5/5

आजादी के महापर्व में महिलाओं का समूह देशभक्ति गीत में अपनी प्रस्तुति देंगी। तिंरगे के परिधानों में अपनी प्रस्तुति भी देंगी।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.