scriptChandauli news: मुग़लसराय चहनिया मार्ग की दुर्दशा पर सपा के पूर्व विधायक का ऐलान, हजारो की भीड़ के साथ पीडब्ल्यूडी कार्यालय का करेंगे घेराव | Announcement of former SP MLA on plight of Mughalsarai Chahania Marg, | Patrika News
चंदौली

Chandauli news: मुग़लसराय चहनिया मार्ग की दुर्दशा पर सपा के पूर्व विधायक का ऐलान, हजारो की भीड़ के साथ पीडब्ल्यूडी कार्यालय का करेंगे घेराव

चंदौली के मुग़लसराय चहनिया मार्ग की दुर्दशा को लेकर सैयदराजा के पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह डब्ल्यू ने ऐलान किया है कि 06 जुलाई को हजारो की भीड़ के साथ पीडब्ल्यूडी आफिस का घेराव करेंगे।

चंदौलीJul 01, 2023 / 07:11 pm

Santosh Kumar

chn_02.jpg

,,मुग़लसराय चहनिया मार्ग की दुर्दशा दिखाते पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह डब्ल्यू

समाजवादी पार्टी के फायर ब्रांड नेता और पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू का नौ साल चंदौली बदहाल अभियान शनिवार को भी जारी रहा। अभियान के पांचवे दिन पूर्व विधायक ने मुगलसराय से भूपौली होते हुए चहनियां तक गए मुग़लसराय चहनिया मार्ग का जायजा लिया। पिछले 6 साल से क्षतिग्रस्त सड़क की बदहाली पर आक्रोश व्यक्त किया। पूर्व विधायक ने सूबे की योगी सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि योगी सरकार गड्ढामुक्त सड़क का दावा करती है। फिर मुग़लसराय चहनिया मार्ग पर योगी सरकार का दावा फेल कैसे हो गया।
chn_04.jpg

पूर्व विधायक ने योगी सरकार से किया सवाल, मुग़लसराय चहनिया मार्ग बदहाल क्यों


दरसल मुग़लसराय चहनिया मार्ग मिनी महानगर मुगलसराय को भूपौली और चहनियां से जोड़ने वाली प्रमुख सड़क है। जो मुग़लसराय से गाजीपुर जाने वालों का समय भी बचाती है। ये मार्ग सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र में आता है। लेकिन 2017 से सकलडीहा का प्रतिनिधित्व सपा प्रभु नारायण सिंह यादव् कर रहे है। पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह डब्ल्यू ने योगी सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश की योगी सरकार का दावा है की प्रदेश की सभी सड़के गड्ढा मुक्त है। सवाल यह है कि गड्ढामुक्त सड़क का दावा करने वाली सरकार में मुग़लसराय चहनिया मार्ग बदहाल क्यों है?
chn_05.jpg

हजारों की संख्या में ग्रामीण मुग़लसराय में पीडब्ल्यूडी आफिस का करेंगे घेराव


पूर्व विधायक ने मुगलसराय चहनियां मार्ग की बदहाली पर पीडब्ल्यूडी एक्सईएन से सवाल करने के लिए छह जुलाई को चहनियां से मुगलसराय तक पैदयात्रा करने का ऐलान किया है। पदयात्रा को लेकर पूर्व विधायक ने मुग़लसराय चहनिया मार्ग पर पड़ने वालो गावों समेत अगल-बगल के गांवों के प्रधानों, पूर्व प्रधानों, भावी प्रधानों के साथ ही जिला पंचायत सदस्यों, पूर्व सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, बीडीसी का चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों, सकलडीहा विधायक को भी पदयात्रा में शामिल होकर मुगलसराय कूच करने का आह्वान किया। ताकि हजारो की संख्या में पीडब्ल्यूडी कार्यालय पहुंचकर पीडब्ल्यूडी के अधिकारीयों से सड़क की बदहाली से जुड़ा सवाल किया जा सके।
chn_01.jpg

मुग़लसराय चहनिया क्षतिग्रस्त मार्ग पर कई लोग हो चुके है हादसों का शिकार


पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्ल्यू ने कहा कि सड़क आमजनता के जीवन की लाइफ-लाइन मानी जाती है। सड़क यदि अच्छी हो तो वह न केवल समय बचाती है, यात्रा को सुगम बनाती है। लेकिन जब यही सड़क निगरानी और मरम्मत के अभाव में क्षतिग्रस्त हो जाती है तो यह न केवल परेशानी और दुश्वारियों का सबब बन जाती है। बल्कि लोगों के लिए खतरनाक और जानलेवा भी हो जाती है। कुछ ऐसा ही हाल मुगलसराय चहनिया वाया भूपौली मार्ग का है। जो लम्बे समय से क्षतिग्रस्त हाल में पड़ी है। इस कारण कई लोग हादसों में हताहत हो चुके हैं। बावजूद इसके भाजपा सरकार अपने दावों के अनुरूप सड़क का निर्माण कराने में विफल रही है।
chn_06.jpg

सड़क निर्माण और मरम्मत के नाम पर पूरे प्रदेश मे बड़े पैमाने पर हो रहा है भ्रष्टाचार


पूर्व विधायक ने कहा कि नौ साल बेमिसाल के नारे के साथ गांवों में जाकर झूठ और भ्रम को फैलाने का काम बीजेपी नेताओं द्वारा किया जा रहा है। जनहित से जुड़े इस मुद्दे पर जनता की लड़ाई, जनता के सहयोग से लड़ी जाएगी। छह जून को सुबह छह बजे पदयात्रा शुरू होगी और मुगलसराय पीडब्ल्यूडी दफ्तर पहुंचकर एक्सईएन से जवाब-तलब होगा। सपा सरकार में गांवों को शहरों से जोड़ने के लिए सड़कों को बेहतर बनाने की दिशा में प्रभावी तरीके से काम हुआ था। ताकि गांव के किसानों को शहरों की मंडी से जोड़ा जा सके। इसके पीछे मंशा यह थी कि किसान अपनी उपज को कम समय में सीधे मंडी तक पहुंचाकर अपनी उपज अच्छे दामों पर बेच सके। लेकिन बीजेपी सरकार में सड़कें मरम्मत के अभाव में गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। सड़क निर्माण और मरम्मत के नाम पर पूरे प्रदेश मे बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो