scriptAtiq Ahmad Transfer Live: साबरमति से प्रयागराज- 'बिना गाड़ी पलटे' अतीक अहमद को लाए नैनी सेंट्रल जेल, पुलिस ने कोर्ट से मांगा रिमांड | Atiq Ahmad Transfer Live UP police bringing Atiq Ahmed to Prayagraj | Patrika News
live--icon/ Updated

Atiq Ahmad Transfer Live: साबरमति से प्रयागराज- 'बिना गाड़ी पलटे' अतीक अहमद को लाए नैनी सेंट्रल जेल, पुलिस ने कोर्ट से मांगा रिमांड

Atiq Ahmad Transfer: बाहुबली नेता अतीक अहमद को साबरमती जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है। यूपी पुलिस की टीम रविवार शाम को अतीक को लेकर जेल से निकली थी। उसे 6 गाड़ियों के काफिले से प्रयागराज लाया जा रहा है। अतीक को लाने वाली टीम में 45 पुलिसकर्मी हैंअतीक को मंगलवार को उमेश पाल अपहरण मामले में कोर्ट में उसकी पेशी होनी है। कोर्ट इस मामले में 28 मार्च को फैसला सुनाएगी।

लखनऊUpdated: March 27, 2023 05:54:59 pm

प्रमुख अपडेट
at.jpg

Mar 27, 2023 | 05:45 PM (IST)

अतीक के भाई अशरफ को भी लाया जा रहा प्रयागराज

गैंगस्टर से राजनेता बने माफिया अतीक अहमद को सीधे नैनी जेल ले जाया गया है। सोमवार शाम करीब पौने छह बजे अतीक की जेल में एंट्री हो गई। जेल प्रशासन ने इसकी पहले से तैयारियां कर ली थीं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाम पौने छह बजे के पुलिस उसे नैनी जेल लेकर पहुंची। उधर, अतीक अहमद के भाई अशरफ को भी बरेली जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है। अतीक प्रयागराज से करीब 150 किमी दूर है। वहीं भाई अशरफ लखनऊ- प्रयागराज के रास्ते में हैं। दोनों भाइयों को उमेश पाल अपहरण कांड में कोर्ट में पेश करेगी।

Mar 27, 2023 | 04:54 PM (IST)

प्रयागराज की सीमा में पहुंचा अतीक, सीधे नैनी जेल पहुंचेगा माफिया

अतीक अहमद एक घंटे में प्रयागराज की नैनी जेल पहुंचने की उम्मीद है। उसको लेकर नैनी जेल में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। 24 घंटे सीसीटीवी की निगरानी में रहेगा। तन्हाई सेल में उसे रखा जायेगा। वहीं प्रयागराज पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। कोर्ट थोड़ी देर में सुनवाई करेगा। पुलिस ने अतीक से पूछताछ के लिये उसे रिमांड पर लेने का अनुरोध किया है। उधर, अतीक को लेकर उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Mar 27, 2023 | 04:36 PM (IST)

चित्रकूट में दस मिनट रुका रहा अतीक का काफिला

गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज लाए जा रहे अतीक का काफिला ‌चित्रकूट पहुंच चुका है। यहां रेलवे फाटक बंद होने के कारण अतीक का काफिला दस मिनट तक रोका गया। इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने काफिले में शामिल पुलिस अफसरों से बातचीत करने का प्रयास किया, लेकिन अफसरों ने बात नहीं की। अब कुछ ही घंटों में अतीक प्रयागराज पहुंच जाएंगे। अतीक की कल यानी 28 मार्च को प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी है।

Mar 27, 2023 | 04:01 PM (IST)

बांदा पहुंचा अतीक का काफिला, अशरफ लखनऊ पार

गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज लाए जा रहे अतीक का काफिला बांदा पहुंच चुका है। उधर, अतीक का भाई अशरफ भी लखनऊ पार कर चुका है। उमेश पाल अपहरण केस में मुख्य आरोपी माफिया डॉन अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती सेंट्रल जेल से लेकर चली पुलिस टीम कुछ ही घंटों में प्रयागराज पहुंचने वाली है। वहीं इस केस के एक अन्य आरोपी व अतीक के भाई अशरफ को भी पुलिस एक टीम बरेली जेल से निकालकर प्रयागराज ला रही है। इन दोनों कुख्यात अपराधियों के प्रयागराज पहुंचने से पहले ही नैनी जेल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.

Mar 27, 2023 | 02:13 PM (IST)

जेल के आसपास बैरिकेडिंग लगाई

यूपी पुलिस की टीमें अतीक और अशरफ को लेकर प्रयागराज पहुंच रही हैं। दोनों को आज रात प्रयागराज की नैनी जेल में रखा जाएगा। अतीक और अशरफ को लेकर जेल में तैयारियां शुरू की गईं हैं। जेल के आसपास बैरिकेडिंग लगाई गई हैं।

Mar 27, 2023 | 01:58 PM (IST)

महोबा पुलिस एसटीएफ को दे रही है स्काॅट

महोबा से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का 14 किमी का सफर महोबा पुलिस एसटीएफ को स्काॅट दे रही है। अतीक का काफिला जिले में खरेला के पास से काफिला खन्ना की ओर बढ़ते हुए बांदा की ओर कड़ी पहरेदारी में जा रहा है।

Mar 27, 2023 | 01:14 PM (IST)

अतीक की मौत से मेरे मन को म‍िलेगा सुकून

उमेश पाल की मां ने कहा क‍ि वैसे तो कोर्ट का फैसला हमे मंजूर है लेक‍िन मेरा सवाल सीएम योगी और पुल‍िस से है क‍ि अतीक की मौत से मेरे मन को सुकून म‍िलेगा। उमेश पाल अपहरण कांड में मां ने बताया क‍ि ये जेल के अंदर से ही सब कुछ करता है। मेरे बेटे को इसने बहुत प्रताड़‍ित क‍िया। करंट लगाया। खाना भी नहीं द‍िया।

 

Mar 27, 2023 | 11:50 AM (IST)

सीतापुर पहुंचा अशरफ

अतीक के भाई अशरफ अहमद को लेकर पुलिस सीतापुर पहुंच गई है।

Mar 27, 2023 | 10:33 AM (IST)

काफिले से टकराकर गाय की मौत

शिवपुरी जिले से होकर गुजरे गैंगस्टर अतीक अहमद का काफिला जैसे ही खराई चेकपोस्ट से होकर गुजरा, वहां अचानक अतीक अहमद की वैन के सामने एक गाय आ गई और टकरा गई। हादसे में गाय की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, वैन पलटने से बच गई। उसके बाद पूरे काफिले को कुछ देर के लिए रोका गया और फिर काफिला यूपी के प्रयागराज के लिए रवाना हुआ।

Mar 27, 2023 | 10:30 AM (IST)

नैनी जेल में रखा जाएगा अतीक को

अतीक अहमद को प्रयागराज में नैनी जेल में रखा जाएगा। अतीक की रात नैनी जेल में कटेगी। इसके बाद यहां से 28 मार्च को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Mar 27, 2023 | 09:44 AM (IST)

यूपी के झांसी में दाखिल हुआ काफिला

अतीक अहमद को ला रही यूपी पुलिस की टीम की उत्तर प्रदेश में एंट्री हो गई है। काफिला एमपी के शिवपुरी से यूपी के झांसी में दाखिल हुआ है।

Mar 27, 2023 | 08:55 AM (IST)

अतीक का काफिला मध्य प्रदेश में प्रवेश

साबरमती जेल से माफिया डॉन अतीक अहमद को यूपी पुलिस प्रयागराज लेकर आ रही है। अतीक का काफिला मध्य प्रदेश में प्रवेश कर चुका। शिवपुरी-झांसी-कानपुर हाईवे पर काफिले को रोका गया, जहां पुलिस की गांड़ी से नीचे उतरता दिखा अतीक।

Mar 27, 2023 | 08:19 AM (IST)

गुप्त रूट से प्रयागराज लाया जा रहा अतीक

अतीक को जिस काफिले में लाया जा रहा है, उसमें 6 गाड़ियां शामिल हैं। इनमें 2 वज्र वाहन भी हैं। सड़क मार्ग से लाते वक्त अतीक अहमद को वज्र वाहन के अंदर ही रखा गया है। जिस रूट से अतीक को प्रयागराज लाया जा रहा है, उसे पूरी तरह से गुप्त रखा गया है।

Mar 27, 2023 | 07:46 AM (IST)

कोटा तक सही सलामत रहा

अतीक अहमद को लेकर यूपी पुलिस का काफिला कोटा से होते हुए सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर राजस्थान के बारां शहर पहुंचा। यहां से मध्य प्रदेश के शिवपुरी की ओर बढ़ रहा है। इससे पहले कोटा के ताथेड़ में अतीक अहमद को लेकर जा रही पुलिस का काफिला थोड़ी देर के लिए रुका था।

अगली खबर
right--arrow
UP Nikay Chunav Results LIVE: लखनऊ, कानपुर , प्रयागराज और वाराणसी में कौन आगे? वोटों की काउंटिग शुरू... रुझान-नतीजों का हर अपडेट
UP Nikay Chunav Results LIVE: लखनऊ, कानपुर , प्रयागराज और वाराणसी में कौन आगे? वोटों की काउंटिग शुरू... रुझान-नतीजों का हर अपडेट

सबसे लोकप्रिय

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.