script

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा पिछड़ा मोर्चा बनाएगा 15 लाख सदस्य, तैयारी शुरू

locationप्रयागराजPublished: Nov 25, 2021 10:37:15 am

Submitted by:

Sumit Yadav

यूपी के सभी जिलों में चुनावी रंग दिखने लगा है। इसी क्रम में भारतिय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप प्रयागराज पहुंचे। ओबीसी वोटरों को सधाने के लिए पिछड़ा मोर्चा पूरे प्रदेश में 15 लाख से अधिक सदस्य को शामिल करेगी और पूरे प्रदेश में 202 रैली करके ओबीसी को जुटाने का काम करेगी। पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने कहा कि भाजपा कुर्सी के लिए नहीं बल्कि देश हित में काम करती है। जिसका सीधा उदाहरण कृषि कानून बिल वापस लेने के निर्णय से लगा सकते हैं।

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा पिछड़ा मोर्चा बनाएगा 15 लाख सदस्य, तैयारी शुरू

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा पिछड़ा मोर्चा बनाएगा 15 लाख सदस्य, तैयारी शुरू

प्रयागराज: यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां सक्रिय नजर आने लगी है। यूपी के सभी जिलों में चुनावी रंग दिखने लगा है। इसी क्रम में भारतिय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप प्रयागराज पहुंचे। ओबीसी वोटरों को सधाने के लिए पिछड़ा मोर्चा पूरे प्रदेश में 15 लाख से अधिक सदस्य को शामिल करेगी और पूरे प्रदेश में 202 रैली करके ओबीसी को जुटाने का काम करेगी। पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने कहा कि भाजपा कुर्सी के लिए नहीं बल्कि देश हित में काम करती है। जिसका सीधा उदाहरण कृषि कानून बिल वापस लेने के निर्णय से लगा सकते हैं। अन्य दाताओं का सम्मान हमेशा से भाजपा ने किया है और आगे भी करती रहेगी।
राष्ट्र विरोधी ताकत फैला रहे है अराजकता

भाजपा पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हुआ है और आगे भी होगा। कुछ राष्ट्र विरोधी ताकत देश में अराजकता फैलाने का काम कर रही है। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजाप की सरकार फिर से भारी बहुमत के साथ यूपी में सरकार बना रही है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चलने वाली सरकार में अपराध और दबंगों पर लगाम लगा है।
पिछड़ा मोर्चा प्रदेश में करेगा विशाल जनसभा

प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा पूरे प्रदेश में 202 जनसभा करेगी, 98 पिछड़ा समाज के साथ बैठक करेगी और 15 लाख से अधिक पिछड़ा समाज की सदस्य को जोड़ने का काम करेगी। 2022 विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से कमल खिलने जा रहा है।
समाजवादी सरकार में क्राइम का ग्राफ बढ़ा था

समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने कहा कि सपा सरकार में दबंगों के हौसले बुलंद थे। प्रदेश में क्राइम के ग्राफ तेजी के साथ बढ़े थे। सपा पार्टी जब अपने ही परिवार का विवाद नहीं सुलझा पाई तो वह प्रदेश का क्या विकास करेगी।
2022 के चुनाव में 300 पार होगी भाजपा

नरेंद्र कश्यप ने कहा कि यूपी विधानसभा 2022 के चुनाव में 403 सीटों में 300 से अधिक सीटों में भाजपा जीत दर्ज करेगी। 2022 में फिर से एक बार भारतीय जनता पार्टी की बहुमत की सरकार बनेगी। सपा, कांग्रेस और बहुजन समाजवादी पार्टी का सफाया होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो