होली का खुमार रंग एकादशी के बाद से ही सिर चढ़कर बोलता है। रंग एकादशी के बाद लोग होली खेलना शुरू कर देते हैं। मगर BHU प्रशासन ने नोटिस जारी करके छात्रों से कैंपस में होली खेलने को मना किया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार परिसर में छात्रों को किसी भी तरह के रंग खेलने या होली से जुड़े आयोजन करने पर रोक लगा दी गयी है।
BHU के चीफ प्रॉक्टर अभिमन्यु सिंह ने नोटिस जारी किया। जिसमें लिखा कि विश्वविद्यालय परिसर में सार्वजनिक स्थल पर एकत्रित होकर होली खेलना, हुड़दंग करना, संगीत बजाना पूर्णतया प्रतिबंधित है।
ऐसा करने वालों के खिलाफ प्रशासनिक कार्यवाही की जाएगी। जिसके बाद छात्रों ने इसका विरोध सोशल मीडिया पर जमकर किया गया। छात्रों ने सभी को कैंपस में धूमधाम से होली खेलने का आवाहन किया हैं।
काशी हिंदू विश्वविद्यालय द्वारा जारी नोटिस पर छात्रों ने नाराजगी जताई है। छात्रों ने नोटिस का विरोध करते हुए से कैंपस में धूमधाम के साथ कपड़ा फाड़ होली खेली।
Anand Shukla