यूपी न्यूज

प्रयागराज पहुंचेंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी,पीड़ित परिवार से करेंगी

राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज संगमनगरी पहुंचेंगी। गुरुवार को हुए दर्दनाक एक परिवार के चार लोगों की हत्या मामले में दलित पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगी। दोपहर तीन बजे प्रियंका गांधी प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेंगी और उसके बाद गोहरी गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार के दुःख में शामिल होंगी।

प्रयागराजNov 26, 2021 / 10:55 am

Sumit Yadav

प्रयागराज पहुंचेंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी,पीड़ित परिवार से करेंगी मुलाकात

प्रयागराज: कांग्रेस पार्टी की यूपी प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दोपहर तीन बजे प्रयागराज पहुंचेंगी। वह फाफामऊ के गोहरी गांव में मजदूरी करने वाले फूलचंद पासी, उनकी पत्नी, बेटी और बेटा समेत चार लोगों की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से प्रियंका गांधी मुलाकात करेगी। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय मिले और आरोपी गिरफ्तार हो इसके लिए कांग्रेस पार्टी आवाज बुलंद करेगी।
क्या था पूरा मामला

मोहनगंज फुलवरिया गोहरी गांव निवासी फूलचंद (50) मजदूरी करता था। बुधवार रात वह घर में पत्नी मीनू देवी (45), 17 साल की बेटी सपना 17 और 10 साल के बेटे शिव के साथ सो रहा था। देर रात घर में घुसे हमलावरों ने चारों पर धारदार हथियार से हमला हत्या कर दी गई है। सुबह हत्या की जानकारी पड़ोसियों को मिली तो वहां भीड़ लग गई और फिर सूचना पर फाफामऊ पुलिस मौके पर पहुंची।
सीओ सोरांव सुधीर कुमार एसपी गंगापार अभिषेक अग्रवाल भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे है। मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
रंजिश का था मामला

गांव का लोगों का कहना है कि फूलचंद पासी का किसी से ज्यादा विवाद नहीं था वह मेहनत मजदूरी करता था। दो दिन पहले किसी विवाद को लेकर कुछ लोग उसके घर पर आकर धमकाया था। जमीनी विवाद को लेकर कुछ कहा सुनी हुई थी। गुरुवार को की सुबह जब घर का दरवाजा खुला था और कमरे के बाहर दंपति की और बेटे का लाश थी और नग्न हालात में बेटी लाश थी। अलग-बगल के लोगों ने फौरन पुलिस की सूचना दी थी। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Home / UP News / प्रयागराज पहुंचेंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी,पीड़ित परिवार से करेंगी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.