यूपी न्यूज

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे बरेली, जिलाध्यक्ष-महानगर अध्यक्ष से जाना चुनावी हाल, करेंगे सभा

इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप और महानगर अध्यक्ष शमीम सुल्तानी ने उनसे भेंट की।

बरेलीApr 17, 2024 / 09:13 pm

Avanish Pandey

बरेली। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बरेली एयरपोर्ट पर बुधवार को चेंजओवर किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप और महानगर अध्यक्ष शमीम सुल्तानी ने उनसे भेंट की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बरेली आंवला में लोकसभा चुनाव को तैयारियों और माहौल पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि बरेली और आंवला दोनों लोकसभा सीटों पर सपा भारी वोटो से जीत रही है।
25 को बरेली और फरीदपुर में जनसभा करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 25 अप्रैल को फरीदपुर के सीएस इंटर कॉलेज में आंवला लोकसभा के प्रत्याशी नीरज मौर्य के समर्थन में जनसभा करेंगे। इसके अलावा बरेली लोकसभा के प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन के समर्थन में उसी दिन बिशप मंडल में जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। जनसभा के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी गई है।
राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लौट रहे थे अखिलेश यादव

सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार सुबह दिल्ली गए थे। गाजियाबाद में राहुल गांधी के साथ उनकी संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस थी। इंडिया गठबंधन प्रदेश में जोरदार तरीके से चुनाव लड़ रहा है। प्रदेश की अधिकांश लोकसभा सीटों पर गठबंधन जीतेगा। गाजियाबाद से अखिलेश यादव बरेली लौटे। चार्टड प्लेन से उन्होंने मुरादाबाद और बिजनौर में बैठकें कीं। वहां से लौटते समय बरेली एयरपोर्ट पर बुधवार शाम 4:45 पर पार्टी के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष से मुलाकात कर चुनाव के बारे में बातचीत की। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को उत्साह बढ़ाएं। सभी मिलजुलकर पार्टी प्रत्याशी को चुनाव लड़ाएं। इसके बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

Hindi News / UP News / पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे बरेली, जिलाध्यक्ष-महानगर अध्यक्ष से जाना चुनावी हाल, करेंगे सभा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.