scriptप्रयागराज में सोने और चांदी के दामों पर भारी गिरावट, जानिए आज का भाव | Heavy fall on the prices of gold and silver in Prayagraj | Patrika News

प्रयागराज में सोने और चांदी के दामों पर भारी गिरावट, जानिए आज का भाव

locationप्रयागराजPublished: Nov 26, 2021 11:17:53 am

Submitted by:

Sumit Yadav

गुरुवार को जहां सोना 10 ग्राम 49, 400 को बिका है तो वहीं शुक्रवार को सोना के भाव में सीधे 1000 रुपये का और गिरावट देखने को मिली है। प्रयागराज में 26 नवम्बर को 10 ग्राम सोना के भाव में भारी गिरावट आई है। 10 ग्राम सोना अब 48 हजार 540 मिल रहा है। प्रयागराज में लगातार सोने के भाव में गिरावट देखी जा रही है। वहीं दूसरी ओर चांदी के रेट में गिरावट देखने को मिल रहा है।

प्रयागराज में सोने और चांदी के दामों पर भारी गिरावट, जानिए आज का भाव

प्रयागराज में सोने और चांदी के दामों पर भारी गिरावट, जानिए आज का भाव

प्रयागराज: संगमनगरी में शुक्रवार को सोने के रेट में भारी बदलाव देखने को मिला है। गुरुवार को जहां सोना 10 ग्राम 49, 400 को बिका है तो वहीं शुक्रवार को सोना के भाव में सीधे 1000 रुपये का और गिरावट देखने को मिली है। प्रयागराज में 26 नवम्बर को 10 ग्राम सोना के भाव में भारी गिरावट आई है। 10 ग्राम सोना अब 48 हजार 48540 मिल रहा है। प्रयागराज में लगातार सोने के भाव में गिरावट देखी जा रही है। वहीं दूसरी ओर चांदी के रेट में गिरावट देखने को मिल रहा है।
48 हजार में पहुंचा सोना

संगमनगरी में पिछले चार दिनों से सोना के रेट में गिरावट देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ सोना आसमान छू रहा था, अब सोना तीन दिनों के भीतर 49 हजार से कम दामों पर प्रति 10 ग्राम आ गया है। 24 नवम्बर को सोना 10 ग्राम 49,400 में बिका था और 25 नवम्बर को सोना 48 हजार 560 में आ गया है। तो वहीं शुक्रवार को अब 48 हजार 440 में सोना या गया है। अगर बात करें पिछले हफ्ते की तो 50, 500 में सोना बिक रहा था। इस हफ्ते सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है। 26 नवम्बर को 10 ग्राम सोना मात्र 48 हजार 440 में मिलेगा।
सोना के रेट में लगातार हो रही है गिरावट

संगमनगरी में 14 नवम्बर को सोना का भाव 50,380 प्रति 10 ग्राम था तो वही 15 नवम्बर को प्रति 10 ग्राम में 100 रुपए बढ़ोत्तरी देखने को मिला था। 16 नवम्बर को 10 रुपये की कमी देखी गई तो वहीं 17 नवम्बर को सोना में भारी गिरावट हुई। 18 नवम्बर को 200 रूपये का उछाल हुआ तो वहीं 19 नवम्बर को फिर 250 रुपये की कमी आई। 20 और 21 नवम्बर को सोना का 50,220 में रहा तो वहीं 22, 23 24 और 25 नवम्बर को सोने में गिरावट होने से 58440 में पहुंच गया।
प्रयागराज में चांदी का भाव

संगमनगरी में एक तरफ जहां लोगों को सोने के भाव में गिरावट देखने को मिला है तो वहीं दूसरी तरफ चांदी के भाव में उछाल देखने को मिला है। अगर 23 नवम्बर की अपेक्षा देखे तो 24 नवम्बर को चांदी में गिरावट आई है। 24 नवम्बर को चांदी का भाव में 1500 प्रति किलो के भाव में गिरावट आई है। वहीं अब 25 नवम्बर को 500 रुपये में सीधे गिरावट आई है। एक किलो चांदी अब 65.500 में पहुंच गया है तो शुक्रवार चांदी में भी कमी देखने को मिला है। चांदी शुक्रवार को एक किलोग्राम अब 64 500 में मिलेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो