यूपी न्यूज

IMD Alert:आज 40 की रफ्तार से आएगा अंधड़, ओले मचाएंगे आफत 

आईएमडी के मुताबिक उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली चमकने और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी यलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को राज्य के अधिकांश पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के […]

लखनऊApr 27, 2024 / 08:52 am

Naveen Bhatt

उत्तराखंड में आज तेज अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है

आईएमडी के मुताबिक उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली चमकने और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी यलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को राज्य के अधिकांश पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के भी आसार हैं। मैदानी इलाकों में आज दिन का तापमान दो डिग्री कम 36 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। देहरादून में शाम के वक्त हवाएं चल सकती हैं। दून के पर्वतीय इलाकों में ओलावृष्टि और हल्की बारिश हो सकती है।

30 अप्रैल तक मिलेगी राहत

देहरादून में शुक्रवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक देहरादून के साथ ही राज्य के अधिकांश जिलों में कहीं-कहीं 30 अप्रैल तक हल्की बारिश हो सकती है। मैदानी इलाकों में शुक्रवार को तेज गर्मी रही। शुक्रवार को देहरादून में दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन सबसे ज्यादा है।

Hindi News / UP News / IMD Alert:आज 40 की रफ्तार से आएगा अंधड़, ओले मचाएंगे आफत 

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.