scriptआईएमडी का ताजा पूर्वानुमान: 22-23 जून को मानसून के कानपुर पहुंचने की संभावना, जानें कहां रुका है मानसून? | IMD latest forecast: Monsoon stopped at Bihar border, reach Kanpur 22-23 June | Patrika News
यूपी न्यूज

आईएमडी का ताजा पूर्वानुमान: 22-23 जून को मानसून के कानपुर पहुंचने की संभावना, जानें कहां रुका है मानसून?

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मानसून को लेकर ताजा जानकारी साझा की है। जिसके अनुसार बिहार सीमा पर मानसून की गतिविधियां पिछले चार-पांच हफ्तों से रुकी हुई है। 20 जून तक यूपी में प्रवेश कर सकता है।

फर्रुखाबादJun 13, 2024 / 09:07 pm

Narendra Awasthi

मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि इस हफ्ते थार मरुस्थल और राजस्थान से आने वाली गर्म हवाएं कानपुर मंडल ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश और बिहार तक अपना असर दिखाएंगी। लोगों को सलाह दी जाती है कि यदि घर से निकले तो पानी पीकर और लेकर निकले। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ एस एन सुनील पांडे ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूती कपड़ों का प्रयोग करना लाभदायक होगा। इसके साथ ही छाता और गमछा लेकर निकले। वृद्ध और बीमार लोगों को सलाह दी जाती है कि वह दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच ना निकले। इस समय पड़ने वाली गर्मी स्वस्थ के प्रतिकूल है।
यह भी पढ़ें

खुशखबरी: अन्य पिछड़ा वर्ग से शादी अनुदान के लिए मांगा गया आवेदन, अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग को नहीं मिलेगा लाभ

डॉ एसएन सुनील पांडे ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से मानसून की हवाएं आ रही हैं। ये हवाएं राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं को पीछे धकेलेंगी और धीरे-धीरे पूरे उत्तर प्रदेश में मानसून छा जाएगा। यह परिस्थितियों 20 जून से आने की संभावना है।
कानपुर मंडल में कब आएगा मानसून?

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पिछले चार-पांच हफ्ते से मानसून लगातार पूर्वोत्तर सीमा से आगे बिहार में रुकी हुई है। अगले हफ्ते में इसमें बदलाव आने की संभावना है। 22-23 जून के बाद मानसून की गतिविधियां कानपुर मंडल सहित पूरे उत्तर प्रदेश में शुरू हो जायेगी। जिससे गर्मी से लोगों को राहत मिलने की संभावना है।

Hindi News / UP News / आईएमडी का ताजा पूर्वानुमान: 22-23 जून को मानसून के कानपुर पहुंचने की संभावना, जानें कहां रुका है मानसून?

ट्रेंडिंग वीडियो