यूपी न्यूज

जूही सिंह ने योगी सरकार पर बोला हमला, 2022 में नाम और रंग बदलने वाली सरकार

प्रदेश की योगी सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता नाराज है। उन्होंने कहा है कि योगी सरकार की संवेदनहीनता और अराजकता लोगों में आक्रोश है। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते देश और प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जूही सिंह ने कहा है कि महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं। सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने बीजेपी सरकार को नाम और रंग बदलने वाली सरकार बताते हुए कहा है

Nov 24, 2021 / 07:15 pm

Sumit Yadav

जूही सिंह ने योगी सरकार पर बोला हमला, 2022 में नाम और रंग बदलने वाली सरकार

प्रयागराज: समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने दावा किया है कि सूबे में 2022 में समाजवादी पार्टी की ही सरकार बन रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रदेश की योगी सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता नाराज है। उन्होंने कहा है कि योगी सरकार की संवेदनहीनता और अराजकता लोगों में आक्रोश है। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते देश और प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जूही सिंह ने कहा है कि महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं। सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने बीजेपी सरकार को नाम और रंग बदलने वाली सरकार बताते हुए कहा है कि सपा कार्यकर्ता 2022 में यूपी से बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।
निकाली साइकिल यात्रा

सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह भी सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने प्रयागराज आई थी। उन्होंने हंड़िया विधानसभा क्षेत्र में सपा महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निधि यादव के नेतृत्व में निकाली गई साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस मौके उन्होंने कहा है कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव महिलाओं के अधिकारों के प्रति कितना सजग रहे हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सजग हैं, इससे पहले कोई भी सजग नहीं रहा है। कहा है कि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और युवाओं को जागरूक करने के लिए नेताजी मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर साइकिल रैली निकाली गई है। साथ ही साथ प्रदेश की जन विरोधी सरकार को हटाने के लिए भी समाजवादी पार्टी पूरी तरह से जनता के बीच है।
समाजवादी कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

गौरतलब है कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 82 वां जन्मदिन आज पूरे प्रदेश में सपा कार्यकर्ताओं ने बड़े ही धूमधाम से मनाया। इस मौके पर संगम नगरी प्रयागराज में भी जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में हंड़िया विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाली और मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन भी मनाया।

Home / UP News / जूही सिंह ने योगी सरकार पर बोला हमला, 2022 में नाम और रंग बदलने वाली सरकार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.