scriptतस्वीरें: मैनपुरी में दिन-रात एक कर रहे अखिलेश यादव, देर रात पहुंच रहे गावों में | Patrika News
यूपी न्यूज

तस्वीरें: मैनपुरी में दिन-रात एक कर रहे अखिलेश यादव, देर रात पहुंच रहे गावों में

4 Photos
1 year ago
1/4

अखिलेश यादव मैनपुरी में दिन-रात प्रचार कर रहे हैं। अखिलेश यादव रोज कई गांवों में जा रहे हैं। वो हर तीन- चार किमी पर एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। अखिलेश यादव सर्दी के बावजूद देर रात तक गांवों में जाकर डिंपल यादव के पक्ष में छोटी-छोटी सभाएं कर रहे हैं।

2/4

अखिलेश यादव अपनी सभाओं में लगातार बीजेपी सरकार को निशाने पर ले रहे हैं। अखिलेश का कहना है कि बीजेपी के बड़े- बड़े नेता मैनपुरी आ रहे हैं। वे जनता से नहीं अधिकारियों से वोट मांग रहे हैं। भाजपा सरकार को प्रदेश के किसानों की चिंता नहीं है। किसान आज यूरिया डीएपी के तरस रहा है। किसान आज 1600 से लेकर दो हजार में डीएपी की बोरी खरीद रहा है। भाजपा के लोग अगर जनता से वोट मांगने आते हैं लेकिन किसानों को डीएपी नहीं दिलाते।

3/4

अखिलेश ने कहा कि नेता जी मुलायम सिंह यादव अपनी पहचान खुद रखते थे। नेता जी को एक बार विमान के लिए रूस जाना था। उनसे लोगों ने कहा कि वहां सर्दी बहुत है। ऐसे में आपको अपना कपड़ा चेंज करना होगा। नेता जी ने किसी की नहीं सुनी, वे रूस भी धोती कुर्ता में ही गए।

4/4

मैनपुरी से सपा की ओर अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा ने रघुराज शाक्य को उतारा है। इस सीट पर 5 दिसंबर को चुनाव होगा। 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.