scriptमुख्यमंत्री के सामने कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा- कमल का फूल खिला तो प्रयागराज मदरसा कांड की होगी जांच | Minister Siddharth Nath Singh said in front of Chief MinisterPrayagraj | Patrika News

मुख्यमंत्री के सामने कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा- कमल का फूल खिला तो प्रयागराज मदरसा कांड की होगी जांच

locationप्रयागराजPublished: Dec 27, 2021 10:28:58 am

Submitted by:

Sumit Yadav

मुख्यमंत्री के आगमन पर कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई बातों को बताकर मुख्यमंत्री को अवगत कराया। जोशीले अंदाज में माफियाओं पर निशाना साधते हुए अतीक के गढ़ में मंत्री खूब गरजे। कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह ऐतिहासिक मौका है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रयागराज सहित पूरे प्रदेश में माफियाराज और गुण्डाराज का खात्मा हुआ है।

मुख्यमंत्री के सामने कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा- कमल का फूल खिला तो प्रयागराज मदरसा कांड की होगी जांच

मुख्यमंत्री के सामने कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा- कमल का फूल खिला तो प्रयागराज मदरसा कांड की होगी जांच

प्रयागराज: मुख्यमंत्री के आगमन पर कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई बातों को बताकर मुख्यमंत्री को अवगत कराया। जोशीले अंदाज में माफियाओं पर निशाना साधते हुए अतीक के गढ़ में मंत्री खूब गरजे। कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह ऐतिहासिक मौका है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रयागराज सहित पूरे प्रदेश में माफियाराज और गुण्डाराज का खात्मा हुआ है। प्रयागराज में ऐसी ही कई बीघे भूमि को माफियाओं और गुण्डों से मुक्त कराकर गरीबों के लिए घर बनाने का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही अगर फिर से यूपी में भाजपा की सरकार बनी तो प्रयागराज मदरसा कांड की जांच होगी।
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कड़ाई के साथ भ्रष्टाचारियों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गुण्डों, माफियाओं के विरूद्ध जो कड़ी कार्रवाई हुई है, उसी का यह परिणाम है कि आज प्रयागराज सहित पूरे प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है और जो पहले भय का माहौल होता था, उससे सभी को मुक्ति मिली है। मुख्यमंत्री ने जो वादा किया था, उसे आज पूरा किया है।
गरीबों के साथ होता था अत्याचार

कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि पहले की सरकारों में गरीब भाइयों के साथ अत्याचार होता था। उनकी जमीन कब्जा करने के लिए घर के बहन-बेटियों को उठा ले जाते थे। लेकिन आज योगी सरकार में माफियां दबे हैं या फिर ऊपर हैं। अवैध जमीन को मुक्त कराकर योगी सरकार गरीबों को छत देने का काम कर रही है।
यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज को अरबों की योजनाओं का दिया सौगात, 157.78 करोड़ की 31 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण


सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि गंगा, यमुना, सरस्वती की पावन भूमि पर मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ सहित मंच पर उपस्थित सभी गणमान्य लोगों का स्वागत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश लगातार विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता से जो वादा किया था, उसे पूरा किया। प्रयागराज सहित पूरे प्रदेश में महिलाओं के लिए सुरक्षा का माहौल बना।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो