scriptNoida News: नोएडा में 97 हजार श्रमिकों का बनेगा आयुष्मान कार्ड, 30 अक्टूबर तक चलेगा अभियान | Noida news 97 thousad workers in noida will get ayushman Card | Patrika News

Noida News: नोएडा में 97 हजार श्रमिकों का बनेगा आयुष्मान कार्ड, 30 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

locationग्रेटर नोएडाPublished: Oct 02, 2021 01:59:48 pm

Submitted by:

Arsh Verma

Noida News: आयुष्मान कार्ड के लिए श्रम विभाग में लगा स्पेशल कैंप, 30 अक्टूबर तक चलेगा अभियान।

Ayushman card

Ayushman card

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में 97 हजार श्रमिकों और उनके परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाएं जाएंगे। कार्ड बनाने का यह अभियान 30 अक्तूबर तक चलेगा। पंजीकृत श्रमिक अपने नजदीकी सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) पर भी निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

आयुष्मान कार्ड के तहत प्रत्येक कार्ड धारक परिवार को एक साल में पांच लाख रुपये तक के नि:शुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी। अभी तक यहां 97 हजार श्रमिकों का पंजीकरण आधार कार्ड से लिंक है। इन सभी श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। कार्ड बनाने के लिए श्रम विभाग कार्यालय में दो काउंटर भी तैयार किए गए हैं।
श्रम अधिकारी वंदना गुप्ता ने बताया:
उत्तर प्रदेश श्रम अधिकारी वंदना गुप्ता ने बताया कि लाभार्थियों की सूची स्वास्थ्य विभाग और कॉमन सर्विस सेंटर वालों को उपलब्ध करा दी गई है। लाभार्थियों को कार्ड बनवाने के लिए फोन कर बुलाया जा रहा है। लाभार्थियों से कहा जा रहा है कि वे अपने साथ श्रम विभाग का पंजीयन प्रमाणपत्र, आधार और राशन कार्ड लेकर कैंप में पहुंचे।

यहीं पर उनका पंजीकरण कराया जाएगा। जो लोग श्रम विभाग में पंजीकृत हैं, वे अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर सूची में अपना नाम देख सकते हैं। अगर सूची में उनका नाम होगा तो कॉमन सर्विस सेंटर पर ही आयुष्मान कार्ड के लिए नि:शुल्क आवेदन हो जाएगा।
उन्हें श्रम विभाग के कार्यालय का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। कार्ड बनने के बाद संबंधित सीएससी संचालक की ओर से लाभार्थी को कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो