बैठक के बाद मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि फिल्म सिटी के निर्माण की निविदा प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाये और दिसम्बर, 2021 तक इसे विकसित करने का कार्य शुरू किया जाए। साथ ही फिल्म सिटी के निर्माण में सार्वजनिक निजी भागीदारी दिशानिर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाये।
90 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण की जा चुकी है:
सिंह ने कहा कि इससे पूर्व फिल्म सिटी की प्रगति की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव, सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि करीब 1000 एकड़ में फिल्म सिटी का निर्माण किया जा रहा है और अब तक 90 प्रतिशत से अधिक भूमि का अधिग्रहण हो गया है।

तीन चरण में कार्य होगा पूरा:
उन्होंने बताया कि फिल्म सिटी का विकास तीन चरणों में किया जायेगा। पहले चरण में 376 एकड़, दूसरे चरण में 298 एकड़ तथा तीसरे चरण में 326 एकड़ जमीन पर निर्माण कार्य होंगे। इनमें 780 एकड़ जमीन फिल्म सिटी व 220 एकड़ जमीन व्यावसायिक कार्यों के लिए उपयोग में लाई जायेगी। बताया जाता है कि यह विश्व की सबसे बड़ी फिल्म सिटी होगी। यमुना एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण के सेक्टर-21 में बनायी जाने वाली इस फिल्म सिटी को इंफोटेनमेन्ट सिटी कहा जाएगा।

एवन क्लास सुविधाओं से लैस:
राज्य की इस पहली फिल्म सिटी में सीरियल व फिल्मों की शूटिंग के लिए विशेष स्टूडियो, एनिमेशन, वेब सीरीज, कार्टून, फिल्म, डॉक्यूमेन्ट्री, डिजिटल मीडिया आदि के लिए सभी जरूरी सुविधाएं रहेंगी।

यह भी पढ़ें: पॉड टैक्सी, फिल्म सिटि जैसी बड़ी योजनयों को यमुना प्राधिकरण की हरी झंडी, बैठक में कार्य तेजी से करने के आदेश यह भी पढ़ें: दिल्ली से सस्ता हो सकता है जेवर एयरपोर्ट का हवाई सफर, यात्रियों को मिल सकता है ये बड़ा तोहफा