इस समय भारत में एक पाकिस्तानी युवक की चर्चा की जा रही है। ऐस इसलिए कि वह अयोध्या आना चाहता है।
शयान अली को पाकिस्तान इसलिए छोड़ना पड़ा, क्योंकि वो भारत से प्यार करता है। फिलहाल, वह अमेरिका में रहता है।
शयान ने हाल ही में अपने ट्वीटर अकांउट से ऐलान किया कि वह जल्द ही अयोध्या आने वाले हैं। यहां आकर राम मंदिर भी जाएंगे।
शयान के इस ऐलान के बाद ही ट्वीटर पर उन्हें भारत आने और यहां की मेहमान नवाजी का लुत्फ उठाने का न्योता दिया जाने लगा है।
शयान ने भारत तक को अपने दिए गए इंटरव्यू में बताया कि ‘उन्हें भारत और हिन्दु धर्म से बेहद प्यार है।
शयान हिन्दू धर्म भी अपनाना चाहता हैं। उसे पीएम मोदी काफी पसंद हैं और वह उनसे काफी प्रभावित भी हैं।