scriptरायबरेली में राहुल गांधी की रिकॉर्ड जीत, प्रियंका गांधी बोलीं- यह कर्ज हम कभी नहीं उतार पाएंगे | Rae Bareli Lok Sabha Elections 2024 Rahul Gandhi victory Priyanka Gandhi says we will never be able to repay this debt | Patrika News
यूपी न्यूज

रायबरेली में राहुल गांधी की रिकॉर्ड जीत, प्रियंका गांधी बोलीं- यह कर्ज हम कभी नहीं उतार पाएंगे

Rae Bareli Lok Sabha Elections 2024: रायबरेली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रिकॉर्ड वोटों से जीत दर्ज की है। उनके जीत का अंतर तीन लाख 90 हजार से ऊपर का रहा है। इसके बाद प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके रायबरेली वासियों का आभार व्यक्त किया।

लखनऊJun 04, 2024 / 08:06 pm

Anand Shukla

Rae Bareli Lok Sabha Elections 2024 Rahul Gandhi victory Priyanka Gandhi says we will never be able to repay this debt
Lok Sabha Elections 2024: रायबरेली कांग्रेस का गढ़ है। यह बात एक बार फिर साबित हो गई है। कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी रायबरेली से रिकॉर्ड वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह को करीब तीन लाख 90 हजार वोटों से हराया दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी को 6,87,649 वोट मिले हैं। वहीं, बीजेपी प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह को 2,97,619 वोट मिले हैं। इसके बाद प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके रायबरेली वासियों का आभार व्यक्त किया है।

रिश्तों का यह कर्ज हम कभी नहीं उतार पाएंगे: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी वाड्रा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “रायबरेली के परिवारीजन और मेरे प्यारे कार्यकर्ता साथियों, आपने एक बार फिर हमें अपने स्नेह और आशीर्वाद से निहाल कर दिया है। रिश्तों का यह कर्ज हम कभी नहीं उतार पाएंगे, मगर हमारी पूरी कोशिश होगी कि हम आपकी सेवा में कोई कसर न छोड़ें और इस रिश्ते को हमेशा के लिए निष्ठा से क़ायम रखें।
आज मुझे अपने यूपी की जनता पर सबसे ज्यादा गर्व है, क्योंकि आपने अपनी जागरूकता और विवेक से सच्चाई को पहचाना। आपके विवेकवान निर्णय ने देश के संविधान और हमारे लोकतंत्र को बचा लिया है।

Hindi News/ UP News / रायबरेली में राहुल गांधी की रिकॉर्ड जीत, प्रियंका गांधी बोलीं- यह कर्ज हम कभी नहीं उतार पाएंगे

ट्रेंडिंग वीडियो