scriptUP LIVE दिनभर: ट्रक ने स्कूटी को 500 मीटर तक घसीटा, तीन साल के बच्चे समेत 3 की मौत | UP News Live 18 March breaking political and crime news | Patrika News
live--icon/ Updated

UP LIVE दिनभर: ट्रक ने स्कूटी को 500 मीटर तक घसीटा, तीन साल के बच्चे समेत 3 की मौत

UP News Live: यूपी के शाहजहांपुर में ट्रक स्कूटी को 500 मीटर तक घसीटता चला गया। हादसे में बच्चे समेत 3 लोगों की मौत हो गई।

लखनऊPublished: March 18, 2023 07:49:34 am

प्रमुख अपडेट
acciedent.jpg

Mar 18, 2023 | 02:21 PM (IST)

यूपी के शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा

 

शाहजहांपुर में एक ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक करीब 500 मीटर तक स्कूटी को घसीटता चला गया। हादसे में एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार देर रात कटरा ओवरब्रिज के पास हुई। कटरा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव के रामदीन, उनकी भाभी सुरजा देवी और उनका तीन साल का भतीजा घर जा रहे थे, तभी पीछे से एक ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी ट्रक में फंस गई और करीब 500 मीटर तक घिसटती हुई चली गई। तीनों को इलाज के लिए बरेली अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Mar 18, 2023 | 12:18 PM (IST)

डॉक्टर की बेटी से रेप के बाद लिप्स, गाल और जांघ समेत आठ जगहों पर दांतों से काटा

कानपुर के रेप पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट आ गई है। इसमें बताया गया है क‌ि पीड़िता के लिप्स, गाल और जांघ समेत 8 जगहों पर दांत से काटने के निशान मिले हैं। दरअसल, डॉ. दंपती की बेटी से उसके इंस्टाग्राम फ्रेंड ने हुक्काबार में रेप किया था। छात्रा के इंस्टाग्राम फ्रेंड ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थीं। इसका खुलासा मेडिकल रिपोर्ट में हुआ है। छात्रा डिप्रेशन का शिकार हो गई है। उसका इलाज चल रहा है

Mar 18, 2023 | 11:52 AM (IST)

भगवान राम की अनोखी भक्ति, 1 हजार KM की दौड़ लगाकर अयोध्या पहुंचेगा युवक, हैरान करने वाली है वजह

एमपी का एक युवक रामनवमी पर भगवान रामलला के दर्शन करने के लिए 1000 किलोमीटर की दौड़ यात्रा पर निकला है। वह 20 दिनों में दौड़ते हुए अयोध्या पहुंचेगा। यहां पर राम महायज्ञ के साथ युवाओं को जागरूक करने के लिए योग करेगा। देवास के राजेश बैरागी योग प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में योग शिविर लगाते हैं। उन्होंने बताया क‌ि नरसिंहपुर में हनुमानजी के दर्शन करने के दौरान यह विचार आया था। इसके बाद 9 मार्च को वह देवास खेड़ापतिजी हनुमान मंदिर से अपनी इस यात्रा पर निकले हैं। वह सोनकच्छ, आष्टा, सीहोर, भोपाल, विदिशा, सांची, राहतगढ़ होते हुए सागर पहुंचे हैं। यहां से दमोह, बागेश्वर धाम होते हुए यूपी में प्रवेश करेंगे, जहां अल्मोड़ा नैनीताल भीमताल से होते हुए लखनऊ और फिर 28 मार्च को अयोध्या पहुंचेंगे।

Mar 18, 2023 | 08:49 AM (IST)

नाबालिग से रेप मामले में बीजेपी विधायक पर 7 को फैसला, जानें कोर्ट ने क्या कहा?

यूपी की आखिरी विधानसभा दुद्धी के बीजेपी विधायक रामदुलार गौड़ पर आठ साल पहले नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मामले में एडीजे द्वितीय और एमपी-एमएलए कोर्ट सोनभद्र राहुल मिश्रा की अदालत में शुक्रवार को फैसला सुनाया जाना था, लेकिन जनपद न्यायालय ने इसे 7 अप्रैल 2023 तक के लिए स्थगित कर दिया। दुद्धी विधानसभा के म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि 4 नवंबर 2014 को शाम 7 बजे उसकी नाबालिग बहन रोती हुई घर आई। पूछने पर बताया कि प्रधान के पति राम दुलार गोंड जोकि वर्तमान में भाजपा विधायक ने कई बार हमारी बहन के साथ डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किए।

Mar 18, 2023 | 07:44 AM (IST)

लाइन काटने वालों को पाताल से भी खोज निकालेंगे, जानें योगी सरकार के मंत्री ने ऐसा क्यों कहा?

यूपी में 1 लाख बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर दिखने लगा है। कई जिलों में बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा है। इसके बाद ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने हड़ताल पर गए कर्मचारियों को चेतावनी दी है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हड़ताल के दौरान लाइन में फाल्ट करने वाले कर्मचारी जंगल, आसमान या फिर पाताल में भी छुपे हों, खोज निकालेंगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लखनऊ में ऊर्जा मंत्री ने कहा कि वर्तमान में कई बिजलीकर्मी हड़ताल कर रहे हैं। मैं लोगों से इस समस्या के दौरान धैर्य और संयम बनाये रखने की अपील करता हूं। गुरुवार रात कई जिलों में बिजली कर्मियों ने लाइनों को नुकसान पहुचाने की कोशिश की, ऐसे लोगों को आसमान-पाताल से खोजकर कार्रवाई होगी।

अगली खबर
right--arrow
UP LIVE दिनभर: जाजमऊ आगजनी मामले में सपा विधायक इरफान की कानपुर कोर्ट में पेशी
UP LIVE दिनभर: जाजमऊ आगजनी मामले में सपा विधायक इरफान की कानपुर कोर्ट में पेशी

सबसे लोकप्रिय

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.