UP Budget 2022 Update: योगी सरकार 2.0 गुरुवार, 26 मई को यूपी के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश करने जा रही है। यह पेपरलेस बजट होगा। बजट का आकार 6.10 लाख करोड़ हो सकता है। बजट में लोकसभा चुनाव 2024 की झलक दिखेगी। बजट को उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना पेश कर रहे हैं। किसानों, महिलाओं और नौजवानों पर केन्द्रित UP Budget 2022-23 के जरिए भाजपा संकल्प पत्र की घोषणाओं को पूरा करने पर जोर देगी।
लखनऊ
Updated: May 26, 2022 03:34:35 pm
Yogi 2.0 UP Budget 2022 Live Update
कैबिनेट बैठक के लिए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना मुख्यमंत्री आवास 5 कालीदास मार्ग पहुंचे। जानकारी के अनुसार थोड़ी देर में कैबिनेट बैठक होगी। मुख्यमंत्री आवास पर वित्त मंत्री के साथ योगी सरकार 2.0 के कई मंत्री और विधायक उपस्थित हुए हैं।
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सीएम आवास के लिए निकलने से पहले पूजा पाठ किया। इसके बाद कैबिनेट बैठक लिए मुख्यमंत्री आवास के लिए रवाना हुए।
मुख्यमंत्री आवास में चल रही कैबिनेट बैठक में बजट प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। अब सदन में 11 बजे से वित्त मंत्री बजट प्रस्तुत करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट से पहले ट्वीट किया। इसमें लिखा कि “उत्तर प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित लोक-कल्याणकारी बजट आज सदन में प्रस्तुत किया जाएगा। आदरणीय प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से डबल इंजन की भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश को देश का 'ग्रोथ इंजन' बनाने हेतु अनवरत कार्य कर रही है”
विधानसभा में बजट पेश करने से पहले अपने वित्त मंत्री ने कहा कि नई सरकार बनने के बाद यह पहला और सबसे बड़ा बजट है। सरकार की कोशिश है कि लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरे।
उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट पेश होने से पहले ही सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने यूपी सरकार पर कटाक्ष किया। कहा कि बजट में पिछ़ड़ों-दलितों को कुछ नहीं मिलने वाला है। बजट सिर्फ झुनझुना साबित होने वाला है।
सदन में 11 बजे से बजट पेश होने वाला है। मुख्यमंत्री सदन पहुंचने के लिए अपने आवास से निकल चुके हैं। साथ ही वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी रवाना हो गए हैं। लगभग सभी विधायक-मंत्री भी सदन पहुंच चुके हैं।
बजट में तय हुआ कि अब गेहूं-चावल की तरह आलू प्याज की MSP तय होगी। इसी के आधार पर लोगों को आलू प्याज की कीमतें घटाई बढ़ाई जाएंगी।
मुख्यमंत्री आवास पर कैबिनेट बैठक के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ और वित्त मंत्री विधानसभा पहुंच चुके हैं। हाथ में बजट पत्रिका लेकर पहुंचे। मुख्य द्वार पर प्रवेश के दौरान विक्ट्री साइन बनाते हुए फोटो खिंचवाई।
उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही शुरु हो गई। सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रदेश में माफियाओं अपराध को काबू किया गया। वैश्विक महामारी से निपटने के साथ चिकित्सा व्यवस्था बेहतर की।
बजट पेश करने से पहले सुरेश खन्ना ने अपने भाषण में बीजेपी सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का बखान किया। कहा कि शिक्षा माफिया से लेकर भू-माफिया तक लगाम लगी। बीजेपी सरकार ने प्रदेश में कानून कायम किया। सेफ सिटी योजना से महिलाओं को सुरक्षा दी जा रही है।
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि उत्तर प्रदेश में देश से लेकर विदेशी तक बढ़ रहा है। यूपी में जल्द ही 5 इंटरनेशल एयरपोर्ट शुरू होंगे। साथ ही फिल्म सिटी का निर्माण भी जल्द ही होगा।
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कही कि महिलाओं में कौशल विकास के लिए 20 करोड़ दिया जाएगा। PAC ने तीन महिला बटालियन का गठन होगा। छात्राओं के टैबलेट मिलेगा। हर शहर में सेफ सिटी व्यवस्था लागू होगी।
बजट सत्र में वित्त मंत्री ने कहा कि किसानों के लिए 15 हजार सोलर पंपों की स्थापना कराई जाएगी। लघु सिंचाई योजना के तहत 1 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। 119 लाख मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण किया जाएगा। 2022-23 में 60.3 लाख क्विंटल बीज का वितरण किया जाएगा। 16 मई 2022 तक 1.72 लाख करोड़ रुपए का गन्ना भुगतान किया गया।
- प्रदेश के इतिहास में ऐसा 37 वर्षों के बाद हुआ है जब किसी पार्टी को लगातार दो बार प्रदेश की जनता ने सरकार बनाने के लिये चुना हो।
- हमने प्रदेश में कानून का राज कायम किया माफियाओं , गुण्ठों और दंगाईयों के आतंक से जनसामान्य को राहत दिलाई प्रदेश में उद्योग धन्धों को बढ़ावा दिया गया, आधुनिक तकनीकों के प्रयोग को शासन - प्रशासन और सामान्यजन के मध्य बढ़ावा दिया गया, अवस्थापना सुविधाओं में अभूतपूर्व विस्तार किया गया, चिकित्सा सुविधाओं विशेषकर कोविड- 19 जैसी वैश्विक महामारी की चुनौती से निपटने और अन्य संक्रामक रोगों की रोकथाम और इलाज के क्षेत्र में विश्वस्तरीय कीर्तिमान स्थापित किये गये।
- प्रशासन तंत्र और हमारे देशवासी व प्रदेशवासी इस चुनौतीपूर्ण समय में कंधे से कंधा मिला कर खड़े रहे। ऐसी परिस्थितियों में ही नेतृत्व की परीक्षा होती है।
- यह कहने में अतिशयोक्ति नहीं होगी कि माननीय प्रधानमंत्री जी और माननीय मुख्यमंत्री जी ने अदभुद नेतृत्व प्रदान किया जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहना की गयी।
- सीएम योगी को समर्पित की पंक्तियां
"वह पथ क्या , पथिक कुशलता क्या,
जिस पथ में बिखरे शूल न हों,
नाविक की धैर्य परीक्षा क्या
जब धाराएं प्रतिकूल न हों।
हाल के वर्षों में उत्तर प्रदेश सरकार ने बच्चों के मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया है। इसके परिणामस्वरूप पिछले कुछ वर्षों में शिशु मृत्यु दर में गिरावट आई है। सिक एण्ड न्यूबॉर्न करते हुये सरकार अधिक बच्चों की केयर यूनिट्स के विस्तार पर ध्यान केन्द्रित ने पिछले पाँच वर्षों में प्रति वर्ष एक लाख से मृत्यु को रोका है। सरकार कुपोषण के मुद्दों को दूर करने पर भी ध्यान केन्द्रित कर रही है और 203 ब्लॉक स्तरीय केन्द्रों को बढ़ावा देकर कुपोषण पुनर्वास केन्द्रों को जिलों से ब्लॉक तक ले जाने के लिये बजटीय प्रावधान किया जा रहे हैं।
प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से 25 दिसम्बर 2021 से निःशुल्क टैबलेट/स्मार्टफोन वितरण योजना प्रारम्भ की गयी है। 2022 में आगामी 05 वर्षों में 02 करोड़ स्मार्ट फोन / टैबलेट वितरित किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-2023 के लिये 1500 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। अब तक 47 इन्क्यूबेटर्स कार्यरत हैं तथा 5600 से अधिक स्टार्टअप्स पंजीकृत हो चुके हैं। युवा अधिवक्ताओं को कार्य के शुरूआती 03 वर्षों के लिए किताब एवं पत्रिका क्रय करने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने के लिये 10 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
प्रदेश में निजी निवेश के माध्यम से 01 करोड़ 81 लाख युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराया गया। 60 लाख से अधिक युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा गया । निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से विगत 05 वर्षों में युवाओं को 4.50 लाख सरकारी नौकरियों में लिया गया। प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स उद्योग नीति के अन्तर्गत 05 वर्षों में 40,000 करोड़ रूपये के निवेश और 04 लाख व्यक्तियों के लिए रोजगार सृजन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत प्रत्येक लाभार्थी की पेंशन की राशि को बढ़ाकर 1000 रूपये प्रतिमाह की दर से लगभग 56 लाख वृद्धजन को पेंशन प्रदान की जा रही है। उपरोक्त योजना हेतु 7053 करोड़ 56 लाख रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना हेतु 600 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान की धनराशि जो वर्ष 2017 के पूर्व मात्र 300 रूपये प्रतिमाह प्रति व्यक्ति थी, को बढ़ाकर 1000 रूपये प्रतिमाह कर दिया गया है। प्रदेश के 11 लाख से अधिक दिव्यांगजन इससे लाभान्वित हो रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2022-2023 के बजट में योजना हेतु 1000 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। मैनुअल स्कॅवेन्जर मृत्यु क्षतिपूर्ति योजना हेतु 01 करोड़ 50 लाख रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
वित्त मंत्री सुरेश खान्ना सदन में जो बजट प्रस्तुत कर रहे हैं उसका आकार 6,15,518.97 करोड़ रुपये है। वहीं, इस बजट में 39,181.10 करोड़ रुपये की नई योजनाएं सम्मलित की गई हैं। बजट में महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ा तोहफा है।
वित्त मंत्री खन्ना ने बताया कि श्रमिकों के बच्चों के लिए निशुल्क आवासीय शिक्षा दी जाएगी। जिसमें 18 मंडलों में प्रत्येक मंडल में एक-एक अटल आवासीय विद्यालय बनाया जाएगा 300 करोड़ की व्यवस्था की गई है। अब हर बच्चा शिक्षित होगा।
- यूपी के 14 मेडिकल कॉलेजों को 2100 करोड़ रूपूये
- प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के लिए 897 करोड़ रुपये
- बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, डिफेंस कॉरिडोर के किनारे विकास कार्य होंगे
- सीएचसी-पीएचसी की सुविधाओं के लिए भी खास
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें