बदायूं

Aaj ka rashifal 15 October : आज है वज्र योग, मिथुन और मीन वालों को होगा लाभ, वृष, कन्या और वृश्चिक वाले रहें सावधान

Aaj ka rashifal 15 October जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बदायूंOct 14, 2019 / 09:49 pm

jitendra verma

Aaj ka rashifal 15 October : आज है वज्र योग, मिथुन और मीन वालों को होगा लाभ, वृष, कन्या और वृश्चिक वाले रहें सावधान

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि के जातकों का आज समय घरेलू कार्यो को निपटाने में व्यतीत होगा, विलासिता की तरफ मन मुड़ सकता है, स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्च से भरा रहेगा, आमदनी कम और खर्चा अधिक रहेगा, शिक्षा, संतान और मित्रों के ऊपर खर्च हो सकता है, शराब के सेवन से बचें।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज धन प्राप्ति के योग हैं, सार्वजनिक क्षेत्र के साधनों या माता पक्ष से धन मिल सकता है, मित्रों का सहयोग मिलेगा और शिक्षा के लिए दिन शुभ है।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों को आज व्यापार में नौकरों पर निर्भर रहना पड़ेगा, घरेलू कार्यों में भी समय लगाना पड़ेगा, आज अच्छे कार्यों की वजह से मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज भाग्य की प्रबलता से धन की प्राप्ति संभव है, परिवार का आज सहयोग मिलेगा, चीटियों को कुछ खिलाना लाभकारी रहेगा।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों के आज लाभ में कमी रहेगी, लाभ होते होते रह जाएगा, स्वास्थ्य में भी गड़बड़ी हो सकती है, उच्च रक्तचाप/ बुखार से बचें, आज चोट चपेट लगने का भी दिन है अतः वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों के लिए आज वैवाहिक संबंधों में खर्चे की अधिकता रहेगी, जो जातक विवाह योग्य हैं उनको विवाह के रिश्ते आएंगे, मन में प्रसन्नता बढ़ेगी, नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए दिन शुभ है।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन रोग कारक और शत्रु से कष्ट वाला हो सकता है, आज वज्र योग में आप पूजा पाठ से कर सकते हैं शत्रु का विनाश अर्थात शत्रुता नष्ट हो सकती है, आज कर्जे से आपको धन मिल सकता है, आज भ्रमण की अधिकता रहेगी ।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य शुभ रहेगा, मित्रों और संतान के सहयोग से व्यापार में वृद्धि होगी, आज अपने व्यवहार में नम्रता बनाए रखें अधिकारी गुस्सा हो सकता है।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों को आज हल्का तनाव हो सकता है, मन धर्म कर्म में लगेगा, व्यापार में वृद्धि होगी, पब्लिक क्षेत्र में प्रसिद्धि बढ़ेगी।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज परिश्रम की अधिकता रहेगी, नौकरों का सहयोग मिलेगा, भाग्य साथ देगा, चोट चपेट से बचें।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन संतान के लिए शुभ है , मित्र और संतान से धन लाभ सम्भव है, शिक्षा, परीक्षा और ज्ञान अर्जन के लिए दिन शुभ है, जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे

9837235505
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.