बरेली

आज का राशिफल 23 जनवरी : ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज इन राशियों की खुलेगी किस्मत, जानिए सभी राशियों का हाल

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बरेलीJan 22, 2019 / 09:46 pm

Bhanu Pratap

मेष : इस राशि के जातकों के आज मित्रों के सहयोग से सरकारी कार्य बनेंगे। आज लाभ प्राप्त करने की स्थिति है।
वृष : इस राशि के जातकों का सामाजिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। प्रसिद्धि बढ़ेगी। आज के दिन यात्रा के भी योग बन रहे हैं। खर्च बढ़ेगा और थोड़ा तनाव भी हो सकता है।
मिथुन: इस राशि के जातकों को आज मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। फालतू का खर्च होगा और यात्रा भी करनी पड़ सकती है।

कर्क: इस राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ के योग है। थोड़ा तनाव भी हो सकता है।
सिंह : इस राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।

कन्या : इस राशि के जातकों का आज खर्च बढ़ेगा। बच्चों पर धन खर्च हो सकता है। मित्र भी आज के दिन फालतू खर्च करा सकते हैं।
तुला : इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। आज धन लाभ का योग है। प्रसिद्धि बढ़ेगी और सार्वजनिक क्षेत्र में कार्य करने से लाभ होगा।

वृश्चिक : इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन सरकारी कार्यों को निपटाने का दिन है। पिता से आज लाभ मिलने की संभावना है।
धनु : इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्योदय का दिन है। पूजा पाठ से लाभ होगा। पूर्व में किए गए पुण्य कार्यों से लाभ होगा।

मकर: इस राशि के जातकों का समय बढ़िया नहीं है। मन परेशान रहेगा। शरीर में दर्द की शिकायत हो सकती है।
कुंभ: इस राशि वाले जातकों को आज जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

मीन: इस राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य संबंधी दिक्क्तों का सामना करना पड़ेगा। धन की कमी रहेगी।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.