भदोही

13 जुलाई को इस सीट के लिए होगा चुनाव, भाजपा सहित आठ प्रत्याशी मैदान में

मतदान को लेकर प्रशासन ने पूरी कर लिया है तैयारी

भदोहीJul 12, 2019 / 02:09 pm

sarveshwari Mishra

Nagar Nikay Election

भदोही. भदोही नगर पालिका के वार्ड संख्या 20 रामसहायपुर में सभासद के उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गयी है। चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सहित कुल आठ दावेदार मैदान में हैं जिसे लेकर कल मतदान होगा। मतदान को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर लिया है। नगरपालिका के हुए आम चुनाव में भी भाजपा को इस सीट पर जीत नही मिल सकी थी इसलिए यह सीट जीतना भाजपा के लिए बड़ी चुनौती है। भदोही नगर पालिका सीट पर भाजपा का कब्जा है और अशोक जायसवाल यहां के पालिकाध्यक्ष हैं ऐसे में यह सभासद की सीट जीतना उनके और पार्टी के लिए साख का सवाल है। बड़ी बात यह भी है कि जिस वार्ड में उप चुनाव हो रहा है उसी वार्ड में पालिकाध्यक्ष का निवास है। चुनाव में भाजपा से जहां कैलाश चन्द्र मिश्रा ताल ठोंक रहे हैं तो वहीं असद्दुदीन ओवैसी की पार्टी ए आई एम आई एम से भी मो.अनस, निर्दल प्रत्याशी साजिदा बेगम सहित कुल आठ प्रत्याशी मैदान में हैं।
BY- Mahesh jaiswal
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.