गोरखपुर

भाजपा व बसपा के 114 ने छोड़ी पार्टी, सपा की सदस्यता ली

समाजवादी पार्टी के लिए 2022 में प्रचार करने का किया ऐलान

गोरखपुरFeb 12, 2020 / 09:28 am

धीरेन्द्र विक्रमादित्य

धारा 144 का हवाला देते हुए प्रशासन ने कहा, नहीं दी जा सकती धरने की अनुमति

दिल्ली में आप की जीत के बाद पूरे देश में राजनीतिक सरगर्मी तेज होती दिख रही है। गोरखपुर में भाजपा व बसपा के सवा सौ के आसपास नेता/कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। पार्टी के जिलाध्यक्ष ने इन सभी का स्वागत करते हुए सदस्यता दिलाई।
Read this also: यूपी का यह युवा आईएएस बनने दिल्ली गया था, बन गया दिल्ली में विधायक

समाजवादी पार्टी में आने वालों में खजनी विधानसभा के रूद्रसेन सिंह के साथ राणा सिंह, जयप्रताप सिंह, अंजय सिंह, अकालू सिंह, दिलिप तिवारी, जितेंद्र चौधरी, लालजी विश्वकर्मा, लालचंद गौड़, संजय भारती, रमेश नाई, पिंटू गुप्ता सहित 114 भाजपा व बसपा शामिल रहे।
सपा जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीयअध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए इन लोगो ने सपा की सदस्यता ली है। ये सभी लोग समाजवादी पार्टी की जीत के लिए एकजुट संघर्ष करेंगे।
जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने कहा कि साथियों के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। 2022 पार्टी की सरकार बनना निश्चित है।

इस दौरान रामजतन यादव, जयप्रकाश यादव, देवेंद्र भूषण निषाद, रमेश यादव, मैना भाई, चंदन विश्वकर्मा, ओ पी यादव, सिराजुद्दीन रहमानी, संतोष यादव, हीरा यादव, अफसैन हैदर आदि मौजूद रहे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.