झांसी

बुंदेलखंड की चारों सीटों पर भाजपाई परचम, सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस हुए बेदम

झांसी सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने तोड़ा उमा भारती की जीत का रिकार्ड

झांसीMay 23, 2019 / 10:34 pm

BK Gupta

बुंदेलखंड की चारों सीटों पर भाजपाई परचम, सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस हुए बेदम

झांसी। लोकसभा-2019 के चुनाव में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी ने केसरिया परचम फहरा दिया है। यहां भाजपा ने अपने 2014 के चुनाव का प्रदर्शन दोहराते हुए सभी चारों सीटों पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। बुंदेलखंड में भाजपाई लहर के आगे सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस बेदम से नजर आए। इतना ही नहीं, भाजपा के झांसी के प्रत्याशी ने तो पिछली बार के चुनाव में उमा भारती के जीत को रिकार्ड को ध्वस्त करते हुए साढ़े तीन लाख से ज्यादा वोटों से जीत का रिकार्ड बनाया है। यहां झांसी-ललितपुर सीट भाजपा प्रत्याशी- अनुराग शर्मा 365683 वोट से अपने नाम दर्ज की। इसके अलावा जालौन सीट से भाजपा के भानु प्रताप सिंह वर्मा 158373 वोट से जीतकर पांचवीं बार लोकसभा में पहुंचने में कामयाब हुए हैं। वहीं, हमीरपुर से भाजपा के पुष्पेंद्र सिंह चंदेल 248652 वोट से जीतकर लगातार दूसरी बार संसद में पहुंचे। इसके अलावा बांदा सीट से भाजपा के आर के सिंह पटेल 58938 वोट से जीत दर्ज करने में कामयाब रहे।
झांसी की स्थिति

झांसी में भाजपा के प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने पिछली बार के उमा भारती के जीत को रिकार्ड को तोड़ दिया। पिछली बार उमा भारती ने झांसी सीट करीब दो लाख वोटों के अंतर से जीती थी। इस बार भाजपा के अनुराग शर्मा ने यहां साढ़े तीन लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की।
भाजपा के अनुराग शर्मा- 809272

सपा के श्याम सुंदर सिंह- 443589

कांग्रेस के शिवशरण कुशवाहा- 86139

जालौन की स्थिति

बीजेपी के भानु प्रताप वर्मा- 581763

बसपा के अजय सिंह पंकज- 423386
कांग्रेस के बृजलाल खाबरी- 89606

हमीरपुर में स्थिति

बीजेपी के पुष्पेंद्र सिंह चंदेल- 575122

बीएसपी के दिलीप कुमार सिंह- 326470

कांग्रेस के प्रीतम सिंह लोधी- 114534

बांदा में स्थिति
बीजेपी के आर के सिंह पटेल- 477926

सपा के श्यामा चरण गुप्ता- 418988

कांग्रेस के बाल कुमार पटेल- 75438
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.