सरदार वल्लभ भाई पटेल की 140वीं जयंती पर शहर में अलसुबह रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया।
(फोटो- सागर के केंद्रीय विद्यालय 1 के बच्चे रन फॉर यूनिटी में दौड़ते हुए।)
सागर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 140वीं जयंती पर शहर में अलसुबह रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्रीय स्कूल के बच्चों ने सुबह शहर में दौड़ लगाई। यह कार्यक्रम केंद्रीय स्कूल 1 की तरफ से निकाली गई थी।
बच्चों को यह शिक्षा के देने कि सरदार वल्लभ भाई पटेल का हमारे देश की एकता में क्या योगदान रहा है, इस रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया था। इस दौरान शाला के शारीरिक शिक्षा विभाग के हेड आमिर खान के साथ बच्चों ने दौड़ लगाई। यह दौड़ केंद्रीय विद्यालय 1 से शुरू होकर छावनी होती हुई स्कूल में ही समाप्त की गई।