scriptइस वक्त प्रधानमंत्री गदगद हैं और सीएम आत्ममुग्ध हैं : अखिलेश यादव | Lucknow Akhilesh Yadav says Right now PM happy CM complacent | Patrika News

इस वक्त प्रधानमंत्री गदगद हैं और सीएम आत्ममुग्ध हैं : अखिलेश यादव

locationलखनऊPublished: Oct 23, 2021 05:44:37 pm

– भाजपा सरकर को आईन दिखाते हुए समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहाकि, भाजपा जश्न मना रही है और महंगाई से जनता की दीपावली फीकी हो रही है। सूबे में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं।

akhilesh yadav

akhilesh yadav

लखनऊ. Uttar Pradesh Assembly elections 2022 भाजपा सरकर को आईन दिखाते हुए समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहाकि, भाजपा जश्न मना रही है और महंगाई से जनता की दीपावली फीकी हो रही है। सूबे में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। निराशा का माहौल है। सपा सरकार बनने पर ही खुशहाली और विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। जनता भाजपा को प्रदेश में दोबारा मौका नहीं देगी।
अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहाकि, प्रधानमंत्री गदगद हैं और सीएम आत्ममुग्ध हैं कि 100 करोड़ टीकाकरण कराके नया इतिहास रच दिया गया है। झूठ को सच बनाने में माहिर भाजपाई यह नहीं बताते कि अभी सिर्फ एक चौथाई आबादी को ही वैक्सीन की दूसरी डोज लगी है। ऐसे में सरकार के दावे खोखले हैं।
सपा सुप्रीमो ने कहा कि, ललितपुर में खाद न मिलने से लाइन में दो दिन से लगे किसान की मौत हो गई। महंगाई और भ्रष्टाचार से जनता निराश है। प्रदेश के युवाओं की जिंदगी में अंधेरा छाया है और महिलाएं अपमानित हो रही हैं। भाजपा को डेंगू से हुई मौतों की भी याद नहीं है। व्यापारी नोटबंदी और जीएसटी के शिकार हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो