scriptसावधान, बाजार में बिक रही है फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, गैंग का पर्दाफाश तीन गिरफ्तार | Meerut Careful market Sold Fake High Security Registration Plate gang | Patrika News
मेरठ

सावधान, बाजार में बिक रही है फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, गैंग का पर्दाफाश तीन गिरफ्तार

– मेरठ में अब तक बीस हजार वाहनों में फर्जी नंबर प्लेट लगा चुका है गैंग

मेरठFeb 13, 2021 / 01:50 pm

Mahendra Pratap

सावधान, बाजार में बिक रही है फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, गैंग का पर्दाफाश तीन गिरफ्तार

सावधान, बाजार में बिक रही है फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, गैंग का पर्दाफाश तीन गिरफ्तार

मेरठ. मेरठ के बाजारों में फर्जी हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट बिक रहीं हैं। चौंक गए न। ये फर्जी हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट इतनी असली है कि वाहन मालिक असली और नकली का फर्क ही नहीं कर पाते हैं। मेरठ के न्यू मोहनपुरी और थापरनगर में पुलिस ने शुक्रवार रात छापा मारकर फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाने वाले एक गैंग को पकड़ा। मौके से करीब एक हजार फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट पकड़ी गई। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि गैंग अब तक बीस हजार वाहनों में फर्जी नंबर प्लेट लगा चुका है।
उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव 2021 : ग्राम प्रधान की सैलरी कितनी है, जानकर हो जाएंगे हैरान

एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि, सिविल लाइन पुलिस ने नई मोहनपुरी में छापा मारकर फर्जी नंबर प्लेट बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी। मौके से सम्राट पैलेस कालोनी निवासी अनुज अग्रवाल और पुरानी मोहनपुरी निवासी राज को गिरफ्तार किया गया है। फैक्ट्री के अंदर से सात सौ से ज्यादा फर्जी नंबर प्लेट बरामद की। अनुज अग्रवाल की निशानदेही पर सदर बाजार पुलिस ने थापरनगर में छापा मारा, जहा से एक आरोपित को गिरफ्तार कर तीन सौ से ज्यादा फर्जी नंबर प्लेट बरामद की।
एक नंबर प्लेट की कीमत आठ सौ रुपए :- एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने आगे जानकारी दी कि, एक नंबर प्लेट की कीमत पांच सौ से आठ सौ रुपए तक वसूली जा रही थी। जांच में पता चला कि इन एचएसआरपी प्लेटाें में आरटीओ का बारकोड नहीं है पर होलोग्राम लगाया गया है। आरोपितों ने बताया कि पिछले कई दिनों से फर्जी प्लेट बनाने का काम कर रहे हैं। मेरठ के अलावा अन्य शहरों में भी प्लेट बेची गई हैं। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि शहर की अन्य कालोनियों में भी फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाने का काम चल रहा है। पांच थानों की पुलिस लगाकर संयुक्त रूप से छापेमारी की जा रही है।
फर्जी नंबर प्लेटें बनाने का तरीका :- आरोपी फैक्ट्री मालिक ने पूछताछ में मेरठ पुलिस को बताया कि, दिल्ली से खाली प्लेटें लाते हैं। फैक्ट्री में कई तरह के नंबरों की डाई है। खाली प्लेट पर ये नंबर रखे जाते और फिर हाईड्रोलिक मशीन से प्लेट को दबाया जाता था। हर नंबर में ऊपर इंडिया लिखा होता था। ये रैपर भी दिल्ली से ही मंगवाए जाते थे। होलोग्राम भी नकली था। इस नकली प्लेट में केवल बारकोड ही ऐसी चीज थी, जो आरोपी नहीं डाल सकते थे। बाकी सबकुछ दिखने में असली लगता था। आरोपी का कहना है कि बारकोड के बारे में ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं होता है, इसलिए फर्जीवाड़े में उन्हें परेशानी नहीं हुई।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7z9nla
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो