scriptUP Assembly Elections 2022 : ठंड में बढ़ा पश्चिमी उप्र का सियासी पारा, शाह-योगी, प्रियंका के बाद अब अखिलेश—जयंत की महारैली | Political activiti in west UP,After Shah,Yogi,Priyanka, now Akhile ral | Patrika News

UP Assembly Elections 2022 : ठंड में बढ़ा पश्चिमी उप्र का सियासी पारा, शाह-योगी, प्रियंका के बाद अब अखिलेश—जयंत की महारैली

locationमेरठPublished: Dec 03, 2021 06:58:37 pm

Submitted by:

Kamta Tripathi

UP Assembly Elections 2022 : ठंड में जिस तरह से मौसम बदल रहा है उसके ठीक उलट चुनावी मौसम में पश्चिमी उप्र (WEST UP) का राजनैतिक सियासी पारा बढ़ रहा है। सभी पार्टियों के दिग्गज पश्चिमी उप्र में रैली कर अपने चुनावी अभियान का शंखनाद कर चुके हैं। गुरुवार को जहां मुरादाबाद में प्रियंका (Prinka gandhi)गरजी तो वहीं दूसरी ओर सहारनपुर से गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हुंकार भरी।

UP Assembly Elections 2022 : ठंड में बढ़ा पश्चिमी उप्र का राजनैतिक सियासी पारा, शाह-योगी, प्रियंका के बाद अब अखिलेश—जयंत की महारैली

UP Assembly Elections 2022 : ठंड में बढ़ा पश्चिमी उप्र का राजनैतिक सियासी पारा, शाह-योगी, प्रियंका के बाद अब अखिलेश—जयंत की महारैली

UP Assembly Elections 2022 : मेरठ । प्रदेश विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है। वैसे—वैसे पश्चिमी उप्र का सियासी पारा ठंड के बीच बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को जहां पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पहले जिले सहारनपुर में गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) और मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने मां शाकंभरी देवी राजकीय विश्वविद्यालय का शिलान्यास कर जनसभा को संबोधित किया। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने अपनी ससुराल मुरादाबाद के बुद्धि विहार में प्रतिज्ञा रैली को संबोधित कर प्रदेश की सरकार बदलने का संकल्प लिया। बताया जाता है कि कांग्रेस (Congress) की यह प्रतिज्ञा रैली पश्चिम यूपी में कांग्रेस की मजबूती को धार देगी।
सहारनपुर में गृहमंत्री शाह ने गिनाई मोदी—योगी सरकार की उपब्धियां
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सहारनपुर दौरे के बाद ट्वीट (Tweet) कर अपने यूपी दौरे की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, गुरुवार “पश्चिम उत्तर प्रदेश के लिए एक विशेष दिन रहा। सहारनपुर में ‘मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय’ का शिलान्यास किया है। इसके आगे गृहमंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार शिक्षा को प्रदेश के स्वर्णिम भविष्य का आधार मान कर संकल्पित भाव से कार्य कर रही है।”
ये भी पढ़े : पश्चिम में लहलहाने लगी अवैध हथियारों की फसल, तमंचे गुजरे जमाने की बात अब जमाना स्टाइलिश पिस्टल का

ससुराल में पहुंचकर प्रियंका गांधी ने भरा वेस्ट के कांग्रेसियों में जोश
गुरुवार को प्रियंका गांधी के आगमन का मुख्य मकसद अपनी ससुराल मुरादाबाद से वेस्ट यूपी के पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरना था। उन्होंने कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली की संबोधित किया लेकिन निशाने पर मोदी और योगी की सरकार रही। बता दे कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव यूपी में वाराणसी, गोरखपुर और महोबा में रैली कर चुकी हैं। अभी तक पश्चिमी यूपी में उनकी कोई रैली नहीं हुई थी। प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) और मुख्यमंत्री योगी के गढ़ में रैली करने के बाद गुरुवार को प्रियंका गांधी ने मुरादाबाद में पहली प्रतिज्ञा रैली की है।

चल रही अखिलेश और जयंत के रैली की तैयारी

भाजपा और कांग्रेसी दिग्गजों की रैली के बाद अब मेरठ में सपा (Samajwadi party)और रालोद (RLD) गठबंधन की महारैली की तैयारी चल रही है। सपा—रालोद की इस महारैली में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी मंच एक साथ मंच साझा करेंगे। सपा—रालोद की यह महारैली पश्चिमी उप्र की राजनीति की नई दशा—दिशा तय करेगी। मेरठ के दबथुवा कस्बे में होने वाली इस रैली में दोनों दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भीड़ जुटाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो