कानपुर

कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने पर आला अफसरों ने किया हॉट स्पॉट निरीक्षण, डीएम बोले

रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो प्रशासन ने गांव को हॉट स्पॉट बनाकर उस जगह व गांव को सीज कर दिया गया।

कानपुरMay 11, 2020 / 08:20 pm

Arvind Kumar Verma

कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने पर आला अफसरों ने किया हॉट स्पॉट निरीक्षण, डीएम बोले

कानपुर देहात-जनपद कानपुर देहात की स्थिति भी धीरे धीरे गंभीर होती जा रही है। क्योंकि जिले में एक एक करके लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों की सख्या को देखते हुए जिला प्रशासन अब एक्शन में दिख रहा है। यही वजह है कि खुद जिलाधिकारी एवं पुलिस कप्तान ने उन जगहों पर जाकर निरीक्षण किया, जहां पर कोरोना पॉजिटिव मरीजों के निकलने से हॉट स्पॉट बनाए गए हैं। जनपद में बीते महज कुछ ही दिनों में कोरोना मरीजो की संख्या 4 हो चुकी है। जिन्हें इलाज के लिए कोरोना अस्पतालों में भेज दिया गया। जिसमें से एक मरीज द्वारा सेनेटाइजर पीने से मौत हो गई। शेष तीनों संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। इसके चलते अब बाहर से आ रहे मज़दूरों की जांच करा कर ही उन्हें घरों में भेजा जा रहा है।
ज्ञात हो कि एक माह पूर्व कानपुर देहात जिला कोरोना मुक्त जिला था, लेकिन जिले में कोरोना मरीजों की संख्या धीरे धीरे बढ़कर 4 हो चुकी है। यही वजह है कि अब प्रशासन एक्शन में नज़र आ रहा है। पहला मरीज 29 अप्रैल को मिला था, जोकि झारखंड से आया था, जिसे जनपद में ही कोरंटाइन कर प्रशासन ने रखा था। अब तक जनपद में जितने भी कोरोना पॉजिटिव मरीज निकले हैं। वह दूसरे राज्यो से आए हुए हैं। खुद ही आकर अपनी जाँच कराकर अपने घरों में कोरंटाइन होकर रह रहे थे। जब रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो प्रशासन ने गांव को हॉट स्पॉट बनाकर उस जगह व गांव को सीज कर दिया गया। फिलहाल जनपद में तीन जगहों को हॉट स्पॉट बना दिया गया है। जहां से कोरोना पॉजिटिव मरीज निकले थे।
रविवार को एक और मरीज पॉजिटिव होने से अब संख्या चार हो गई है। चौथा कोरोना पॉजिटिव मरीज एक हफ्ते पहले फरीदाबाद से आया था, जो अकबरपुर तहसील क्षेत्र के गांव का रहने वाला है। प्रशासन ने पूरे गांव को सीज कर दिया है। वहीं बात की जाए तो अब खुद डीएम राकेश कुमार सिंह व एसपी अनुराग वत्स अधिकारियों के साथ मिलकर इन जगहों पर निरीक्षण कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि जरूरतमंद चीज़ों को गांव में पहुचाने को लेकर नोडल अधिकारियों को लगा दिया गया है। बाहर से आ रहे मज़दूरों की पहले ही जाँच कराकर उनको घर भेजा जा रहा है। अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो कोरोना वार्ड में भर्ती करा दिया जा रहा है। आज भी गांव में लोगो के सैंपल लिए गए हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.