अलीगढ़

Mangalayatan University में विश्व शांति के लिए किया गया बड़ा काम, पैराग्लाइडर से पुष्पवर्षा, देखें वीडियो

-216 कुंडीय श्री भगवान विष्णु महायज्ञ, कई जिलों के लोग आए
-विश्व शांति व मानवता के लिए कार्य कर रहा विश्वविद्यालय – एकमात्र विवि जहां छात्रों को शिक्षा के साथ दिए जाते हैं संस्कार

अलीगढ़Nov 12, 2019 / 06:16 pm

Bhanu Pratap

Yagya

अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय में 216 कुंडीय श्री भगवान विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया। महायज्ञ मंत्रोच्चार व पूर्णाहुति के साथ स्वामी ऋषिराज महाराज के सानिध्य में गोपेश्वर देव महाराज ने सम्पन्न कराया। यज्ञ में लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। यज्ञ के दौरान पैराग्लाइडर से पुष्प वर्षा भी की गई।
मानवता के लिए कार्य

विश्वविद्यालय हमेशा से विश्व शांति व मानवता के विकास के लिए कार्य करता रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को विश्व शांति एवं मानवता के विकास के लिए 216 कुंडीय श्री भगवान विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया। विवि के प्रांगण में आयोजित महायज्ञ को लेकर पूरे विवि परिवार में काफी उत्साह देखा गया। यजमानों ने विष्णु महायज्ञ में आहुितयां दी। विश्वविद्यालय मैनेजमेंट के वाइस चेयरमैन हेमंत गोयल ने पूरे विधिविधान से पूजा की। महायज्ञ में इस्कॉन के लोगों ने भी हिस्सा लिया।
शिक्षा के साथ संस्कार

वाइस चेयरमैन हेमंत गोयल ने कहा कि भारत की वैदिक संस्कृति के अंदर वेदों का बड़ा महत्व रहा है। उन्होंने बताया कि यह यज्ञ विवि ही नहीं पूरे क्षेत्र और देश की प्रगति, शांति के लिए किया गया है। मंगलायतन विवि को नई उंचाइयों पर ले जाना ही उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि यहां विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा के साथ संस्कार भी मिलते, यह मंगलायतन विवि की नीति रही है। जिसे बरक़रार रखा जाएगा। महायज्ञ में हाथरस, मथुरा, अलीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया।
yagya3.jpg
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में विवि बोर्ड के सदस्य विकास त्रिपाठी, कुलपति प्रो. केवीएसएम कृष्णा, कुलसचिव प्रो. शिवाजी सरकार, डायरेक्टर जनरल एके मिश्रा, वित्त अधिकारी अतुल गुप्ता, प्रशासनिक अधिकारी गोपाल राजपूत, प्रो. जयंती लाल जैन, परीक्षा नियंत्रक डॉ. दिनेश शर्मा, प्रो. आरके शर्मा, डॉ. अंकुर अग्रवाल, महेश कुमार, डॉ.दिनेश पांडे, डॉ. राजीव शर्मा, डॉ.वाई.पी. सिंह, डॉ. सिद्धार्थ जैन, डॉ. पूनम रानी, डॉ. शिव कुमार, आदि मौजूद रहे।
yagya.jpg
गुरु नानक जयंती मनाई

महायज्ञ के उपरांत क्षिप्रा सभागार में 550 वीं गुरु नानक देव की जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में शिक्षकों व विद्यार्थियों ने अपने विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों ने गुरु नानक देव पर कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। कुलपति प्रो. केवीएसएम कृष्णा ने कहा कि गुरु नानक ने कहा है कि कभी भी किसी का हक़ नहीं छीनना चाहिए। जो दूसरों का हक छीनता है, उसे कभी सम्मान नहीं मिलता है। हमेशा ईमानदारी व मेहनत से ज़रूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। कुलसचिव प्रो. शिवजी सरकार ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को भ्रम में नहीं रहना चाहिए। बिना गुरु के कोई भी एक किनारे से दूसरे किनारे तक नहीं पहुंच सकता है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.