महोबा

महिलाओं की दबंगों ने की पिटाई, एसपी से लगाई न्याय की गुहार

– महिलाएं अपने खेत की फसल की कर रहीं थीं रखवाली

महोबाMar 23, 2021 / 08:38 pm

Neeraj Patel

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
महोबा. जिले में कबरई थाना क्षेत्र के रेवारा गांव में खेत मे बकरियों से फसल चराने का विरोध करना महिलाओं को भारी पड़ गया। दबंगों ने महिलाओं से सरेआम मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। दबंगों की दहशत से ग्रामीण महिलाओं का जीना दुस्वार हो गया है। पीड़ित महिलाओं ने एसपी महोबा से न्याय की गुहार लगाई है।

कबरई थाना क्षेत्र के वह वाला गांव में रहने वाली महिला कमलेश अपने खेत की फसल की रखवाली कर रही थीं। तभी गांव के दबंग विनोद, अमर सिंह और विनिया अपनी बकरियां लेकर हमारे खेत में आ गए। सभी मिलकर दर्जनों जानवरों को लाठी डंडों के बल पर खेत मे खड़ी चने की फसल को खिला रहे थे। इस बात का विरोध करने पर दबंगों ने मां के साथ मिलकर महिलाओं की लाठी डंडों लात, घूंसों से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। स्थानीय कबरई थाने में शिकायत के बाबजूद कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.