आगरा

कितना भी क्यों न हो मोटापा और शरीर पर चर्बी, योग की ये क्रिया पानी की तरह पिघला देती है शरीर की चर्बी, देखें वीडियो

International yoga day 2019 पर हम आपको दिखा रहे हैं ऐसी योग क्रिया, जो मोटापा कर देता है गायब।

आगराJun 20, 2019 / 07:41 pm

धीरेंद्र यादव

International yoga day 2019

आगरा। 21 जून को देश से लेकर विदेश तक में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जायेगा। योग मानसिक और शारारिक स्वास्थ्य दोनों के लिए अच्छा है। वहीं खास बात ये भी है कि ये कई गंभीर बीमारियों को दूर भगाता है। ऐसे में आज हम आपको ऐसी योग क्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे कितना भी मोटापा या शरीर पर चर्बी क्यों न हो। कुछ दिन योग क्रिया करने से आपकी चर्बी पानी की तरह पिघल जाएगी और आपका शरीर शिडोल हो जाएगा।
यहां देखें इस योग का पूरा वीडियो –

मोटापा सबसे बड़ी परेशान
आज के समय में मोटापा बडी परेशानी बन गया है। लोग खूब खर्च करते हैं, लेकिन इससे निजात मिल पाना आसान नहीं है। हां एक बात तो जरूर है कि बिना मेहनत के परिणाम अच्छे नहीं मिलेंगे। यदि आप इस मेहनत को सही दिशा में करते हैं, तो परिणाम बेहद चौंकाने वाले मिलेंगे। मोटापे से छुटकारा दिलाने वाले योग के बारे में जब पत्रिका टीम ने योगाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र से बात की, तो उन्होंने ऐसी योग क्रिया बताई, जिससे आप अपना मोटापा आसानी से कम कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें – BIG BREAKING: शिवपाल यादव ने सपा में वापसी को लेकर दिया फिर बड़ा बयान, कार्यकर्ताओं से कहा विधानसभा चुनाव 2022 में अखिलेश यादव के साथ…

 

Yoga Day 2019″ src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/06/20/yoga_2_1_4734367-m.jpg”>इससे बढ़ता मोटापा
डायटीशियन पूजा ने बताया कि उम्र बढ़ने के साथ शरीर का मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है, जिससे मसल्स मॉस गिर जाते हैं और मोटापा बढ़ने की सम्भावना बढ़ जाती है। मेटाबॉलिज्म को सिर्फ व्यायाम से ही ठीक रखा जा सकता है। महिलाओं द्वारा विटामिन व प्रोटीन के सपलीमेंट के सवाल पर उन्होंने बताया कि किसी भी चीज की अधिकता ठीक नहीं। बेवजह लिए गए सपलीमेंट फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अपनी डाइट में अपनी पसंद की चीजों को जरूर शामिल करें, लेकिन संतुलित मात्रा में। यदि आपकी डाइट आपकी पसंद की नहीं तो वह लाभ नहीं पहुंचा सकता। उन्होंने भारतीय परम्परागत खाने को सबसे अधिक पौष्टिक व संतुलित बताया। उन्होंने बताया कि हम पश्चिमी भोजन के फैशन में अपना स्वास्थ्य बिगाड़ रहे हैं।
ये भी पढ़ें – बिहार से आई दुल्हनियां ने शादी के आठ दिन बाद कर दिया बड़ा कांड, पूरे परिवार के उड़ गये होश…
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.