script‘मॉब लिचिंग सुनियोजित राजनीति का हिस्सा’ | Mob lynching part of organized politics said Swami Agnivesh | Patrika News

‘मॉब लिचिंग सुनियोजित राजनीति का हिस्सा’

locationवाराणसीPublished: Sep 21, 2018 07:35:46 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

विश्व शांति दिवस पर साझा संस्कृति मंच की “भारत में शांति और सद्भाव ” विषयक संगोष्ठी।

विश्व शांति दिवस पर साझा संस्कृति मंच की "भारत में शांति और सद्भाव " विषयक संगोष्ठी।

विश्व शांति दिवस पर साझा संस्कृति मंच की “भारत में शांति और सद्भाव ” विषयक संगोष्ठी।

वाराणसी. देश में बढती मॉब लिंचिंग की घटनाओं और और आतंकवादी घटनाओं में कोई फर्क नहीं है। यह सुनियोजित राजनीति का हिस्सा है, जो शांति और सद्भाव की देश की समृद्ध परंपरा के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने कहा असहमति का अधिकार और मुद्दों पर बहस करना हमारी संस्कृति और परंपरा रही है। अभिव्यक्ति की आजादी और कानून के राज का अधिकार हमें संविधान से मिला है। उसकी रक्षा के लिए एकजुट होकर लड़ना होगा, नहीं तो एक-एक कर सब मारे जाएंगे। कबीर की चर्चा करते हुए कहा कि अंधविश्वास की वो लगातार आलोचना करते रहे लेकिन भीड़ ने उन पर कभी हमला नहीं किया, लेकिन आज देश में माहौल इसके विपरीत है। यह कहना है आध्यात्मिक सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश का। वह शुक्रवार को विश्व शांति दिवस पर “भारत में शांति एवं सद्भाव” विषयक संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो